Chhattisgarh Bijapur Naxal Attack: रायपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, घायल जवानों से मिलने एयरपोर्ट से सीधे अस्पताल रवाना

Chhattisgarh Bijapur Naxal Attack: रायपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, घायल जवानों से मिलने एयरपोर्ट से सीधे अस्पताल रवाना

Chhattisgarh Bijapur Naxal Attack:  रायपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, घायल जवानों से मिलने एयरपोर्ट से सीधे अस्पताल रवाना
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: April 5, 2021 12:12 pm IST

रायपुर: बीजापुर नक्सल हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि समर्पित करने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रायपुर लौटे हैं। अतिम शाह स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से सीधे जवानों से मिलने अस्पताल के लिए रवाना हुए हैं। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व सीएम रमन सिंह भी मौजूद थे। बता दें कि नक्सल मुठभेड़ में घायल 31 में से 13 जवानों को राजधानी रायपुर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं, अन्य घायल जवानों को जगदलपुर और बीजापुर के अस्पतालों के भर्ती कराया गया है।

Read More: कोरोना संक्रमण के बीच एक बार फिर पीएम मोदी मुख्यमंत्रियों से करेंगे चर्चा, इस मुद्दे पर होगी बात: सूत्र

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बीजापुर में बासागुड़ा सीआरपीएफ कैम्प पहुंचकर सीआरपीएफ और राज्य पुलिस बल के अधिकारियों व जवानों से चर्चा कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए। यहां दो मिनट का मौन धारण कर नक्सल घटना में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।

Read More: आज रात से 10 जिलों में नाइट कर्फ्यू लागू, कोरोना केस बढ़ने के बाद इस राज्य सरकार ने लिया फैसला


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"