छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी का बड़ा बयान, कहा- 2023 में हम बनाएंगे सरकार, दो साल में पूरी तरह फेल है कांग्रेस

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी का बड़ा बयान, कहा- 2023 में हम बनाएंगे सरकार, दो साल में पूरी तरह फेल है कांग्रेस

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी का बड़ा बयान, कहा- 2023 में हम बनाएंगे सरकार, दो साल में पूरी तरह फेल है कांग्रेस
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: December 8, 2020 12:04 pm IST

रायपुर: दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आई प्रदेश भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दो दिनों की बैठक में सभी पदाधिकारी से परिचय हुआ, अलग-अलग मुद्दों पर पदाधिकारियों से चर्चा हुई है।

Read More: ‘किसान जिंदाबाद है और हमेशा जिंदाबाद रहेगा’, किसान आंदोलन के समर्थन में गुरदास मान ने दिया बयान

उन्होंने आगे कहा ​कि प्रदेश सरकार को दो साल हो गए, लेकिन जो वादा किया था उसमें से आधे से ज्यादा अभी तक पूरे नहीं किए हैं। युवाओं पर फोकस नहीं किया गया, महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहा हैं। भाजपा ने हमेशा अपना वादा पूरा किया है।

Read More: IBC24 बात करते हुए मेधा पाटकर बोलीं- हम सरकार के साथ संवाद खत्म करना नहीं चाहते, इसलिए बार-बार जा रहे हैं वार्ता के लिए

इस दौरान उन्होंने आगे कहा कि कृषि बिल किसानों को मजबूत करने के लिए लाया गया है। यह बिल बिचौलियों को समाप्त करने के लिए बनाया गया है। प्रदेश में 234 किसानों ने आत्महत्या की है। हम 2023 में सरकार बनाएंगे। कांग्रेस को 2 साल का समय दिया गया था, लेकिन सरकार पूरी तरह फ्लॉप रही है। इसलिए बीजेपी अब चुप नहीं बैठेगी।

Read More: निगम-मंडल में क्षेत्र,जाति और सक्रियता के आधार होगी नियुक्ति, आज हुई बैठक में लिया गया अहम फैसला


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"