छत्तीसगढ़ के डॉक्टरों ने शिवराज सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- निलंबन वापस नहीं लिया, तो यहां भी बंद हो सकता है इलाज

छत्तीसगढ़ के डॉक्टरों ने शिवराज सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- निलंबन वापस नहीं लिया, तो यहां भी बंद हो सकता है इलाज

छत्तीसगढ़ के डॉक्टरों ने शिवराज सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- निलंबन वापस नहीं लिया, तो यहां भी बंद हो सकता है इलाज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: June 5, 2021 5:50 pm IST

रायपुर: मध्यप्रदेश में जूनियर डाॅक्टरों पर कार्रवाई को लेकर छत्तीसगढ़ के डाॅक्टर नाराज हो गए हैं। डाॅक्टरों ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर मध्य प्रदेश सरकार ने जूनियर डाॅक्टरों की मांग मानते हुए जूनियर डाक्टरों का निलंबन वापस नहीं लिया, तो छत्तीसगढ़ में भी इलाज बंद हो सकता है।

Read More: IAS जितेंद्र कुमार शुक्ला होंगे जांजगीर जिले के नए कलेक्टर, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ के डाक्टरों ने मध्य प्रदेश सरकार को जूनियर डॉक्टरों का निलंबन वापस लेने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। रायपुर मेडिकल काॅलेज के जूडा यूनियन ने कहा है कि कोरोना काल में उनसे काम करवाया जाता है, लेकिन जब संक्रमण कम हो जाता है, तो सरकारें सारा क्रेडिट खुद ले लेती है और उनसे र्दुव्यवहार किया जाता है।

Read More: IAS सौरभ कुमार रायपुर होंगे रायपुर कलेक्टर, तारण प्रकाश सिन्हा को मिली राजनांदगांव की जिम्मेदारी, इन जिलों के कलेक्टरों का भी ट्रांसफर

डाॅक्टरों ने कहा है कि पूरे देशभर के डाॅक्टर मामले में राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन के लिए चर्चा कर रहे हैं। आईएमए मेडिकल स्टूडेंट नेटवर्क के छत्तीसगढ़ संयोजक डॉ राकेश गुप्ता ने जूनियर डॉक्टरों के निलंबन को राज्य सरकार के संरक्षण में की जा रही मानसिक उत्पीड़न बताया है। डॉ गुप्ता ने कहा है कि इन जूनियर डॉक्टरों को सरकार तत्काल निलंबन वापस लेते हुए इनकी मांगे पूरी करें, नहीं तो इसके खिलाफ छत्तीसगढ़ में भी प्रदर्शन किया जाएगा।

Read More: IAS जितेंद्र कुमार शुक्ला होंगे जांजगीर जिले के नए कलेक्टर, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"