आईएएस रजत कुमार को छत्तीसगढ़ निशक्तजन, वित्त एवं विकास निगम के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार

आईएएस रजत कुमार को छत्तीसगढ़ निशक्तजन, वित्त एवं विकास निगम के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार

आईएएस रजत कुमार को छत्तीसगढ़ निशक्तजन, वित्त एवं विकास निगम के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: April 1, 2019 12:10 pm IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने सोमवार को एक आदेश जारी कर IAS रजत कुमार की जिम्मेदारियां बढ़ा दी है। सामान्य प्रशासन विभाग से जारी आदेश के मुताबिक रजत कुमार को उनकी वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ छत्तीसगढ़ निशक्तजन, वित्त एवं विकास निगम के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

बता दें कि रजत 2005 बैच के आईएएस हैं, वे फिलहाल समाज कल्याण विभाग के संचालक भी हैं। वे बीजापुर, कोरबा के कलेक्टर रहे। इसके अलावा पिछली सरकार के दौरान वे सीएम सचिवालय में पदस्थ रहे थे। रजत की गिनती शार्प एवं तेज आईएएस में होती है। रजत पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के कार्यकाल के दौरान मुख्यमंत्री के सह-सचिव और एनआरडीए के सीईओ भी रहे।

यह भी पढ़ें : लोकसभा की फाइट, मोदी या राहुल किसे चुनेगी जनता? कितना है माहौल टाइट.. देखिए वीडियो 

रजत कुमार का चयन इंग्लैंड की हावर्ड कैनेडी स्कूल के फेलो प्रोग्राम के लिए भी हुआ था। रजत हावर्ड कैनेडी स्कूल से एडवर्ड एस मेसन प्रोग्राम के तहत लोकतंत्र का कोर्स करने जा चुके हैं। रजत इस पाठयक्रम के लिए हावर्ड जाने वाले छत्तीसगढ़ के पहले अधिकारी हैं।

 


लेखक के बारे में