महज 4 दिनों में 8 जिलों को 2660 करोड़ रुपए की सौगात, कोरोना भी नहीं रोक पाया छत्तीसगढ़ प्रगति

महज 4 दिनों में 8 जिलों को 2660 करोड़ रुपए की सौगात, कोरोना भी नहीं रोक पाया छत्तीसगढ़ प्रगति

महज 4 दिनों में 8 जिलों को 2660 करोड़ रुपए की सौगात, कोरोना भी नहीं रोक पाया छत्तीसगढ़ प्रगति
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: June 11, 2021 2:25 pm IST

रायपुर: कोरोना संक्रमितों की संख्या राज्य में घटने के साथ विकास कार्यों को प्रदेश में एक बार फिर गति मिल गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महज चार दिनों में ही आठ जिलों को 2660 करोड़ रुपए की सौगात देने के साथ 3433 नए विकास कार्यों का लोकार्पण तथा भूमिपूजन किया है। नये कार्यों के लोकार्पण तथा भूमिपूजन से जहां जिलों में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है, वहीं निर्माण कार्यों से रोजगार की नई संभावनाएं बनने के साथ राज्य की प्रगति सुनिश्चित हो रही है।

Read More: बार में रात 10 बजे तक परोसी जाएगी शराब, रात 8 बजे तक खुलेंगी दुकानें, दुर्ग कलेक्टर ने जारी किया नया आदेश

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोरोनाकाल में भी प्रदेश के लोगों से लगातार संवाद बनाए हुए हैं और प्रदेशवासियों को विकास कार्यों की सौगात दे रहे हैं। बीते चार दिनों में मुख्यमंत्री बघेल ने राज्य के आठ जिलों को 2660 करोड़ रुपए की सौगात दिया है। इसी कड़ी में उन्होंने दुर्ग, बालोद, बलौदाबाजार-भाटापारा, महासमुंद, गरियाबंद, कबीरधाम, राजनांदगांव और धमतरी में जनसुविधा के विकास और निर्माण से कुल 3433 कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया है। मुख्यमंत्री बघेल जिलों में विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करने के साथ-साथ उस जिलों के लोगों के बीच संवाद भी स्थापित कर रहे हैं। वे शासन की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों से जुड़कर लाभ उठाने वाले हितग्राहियों, किसानों, ग्रामीणों, महिला स्व-सहायता समूहों और विभिन्न श्रेणी के हितग्राहियों के चर्चा भी कर रहे हैं।

Read More: संविदा कर्मचारियों को काम से निकालने का आदेश जारी, एक ही झटके में बेरोजगार हुए 40 साल से काम कर रहे लोग, इस राज्य में लिया गया फैसला

मुख्यमंत्री बघेल ने 8 जून को दुर्ग और बालोद जिले को 685 करोड़ रुपए की लागत वाले 244 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया, जिसमें दुर्ग जिले में 285.87 करोड़ की लागत वाले 57 कार्यों और बालोद जिले में 399.32 करोड़ रुपए की लागत वाले 187 विकास एवं निर्माण कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने 9 जून को अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में बलौदाबाजार-भाटापारा और महासमुन्द जिले में लगभग 565 करोड़ रुपए की लागत के 1430 कार्योें का लोकार्पण और भूमिपूजन किया है, जिसमें बलौदाबाजार जिले के लिए 295 करोड़ रुपए की लागत के 1172 कार्यों का और महासमुन्द जिले के लिए 270 करोड़ रुपए की लागत के 258 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन शामिल है।

Read More: रायपुर में दुकानों के टाइम टेबल में किया गया बदलाव, जांजगीर जिला प्रशासन ने भी जारी की अनलॉक की नई गाइडलाइन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 10 जून को गरियाबंद और कबीरधाम जिले में 581 करोड़ 97 लाख रुपए की लागत के 1270 कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया, जिसमें गरियाबंद जिले में 176 करोड़ 94 लाख रुपए के 211 कार्यों का लोकार्पण और 180 करोड़ 29 लाख रुपए के 305 कार्यों का भूमिपूजन और कबीरधाम जिले में 98 करोड़ 73 लाख रुपए के 415 कार्यों का लोकार्पण और 126 करोड़ एक लाख रुपए के 339 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।

Read More: TRP में इंडियन आइडल ने लगाया गोता, ‘अनुपमां’ की बढ़ी डिमांड, देखें छोटे पर्दे के टॉप फाइव शो

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 11 जून को राजनांदगांव और धमतरी जिले को लगभग 828 करोड़ 37 लाख रुपए की लागत के 462 कार्यों की सौगात दिया। बघेल ने राजनांदगांव जिले में 556 करोड़ 86 लाख रुपए की लागत के 192 विभिन्न निर्माण कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। जिनमें 231 करोड़ 18 लाख रुपए की लागत से 135 कार्यों का शिलान्यास तथा 325 करोड़ 68 लाख 20 हजार रुपए की लागत के 57 कार्यों का लोकार्पण हुआ। मुख्यमंत्री ने धमतरी जिले में 271 करोड़ 51 लाख रुपए की लागत के 270 कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें से 115 करोड़ 77 लाख रुपए की लागत के 146 कार्यों का लोकार्पण और 155 करोड़ 74 लाख रुपए की लागत के 124 कार्यों का शिलान्यास का कार्य शामिल है।

Read More: बैंक लोन की EMI की जाए माफ, कोरोना संकट का दिया हवाला, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"