छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी को मिला ‘स्कॉच अवार्ड’, उत्कृष्ट हज व्यवस्थाओं के लिए मिला सम्मान

छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी को मिला 'स्कॉच अवार्ड', उत्कृष्ट हज व्यवस्थाओं के लिए मिला सम्मान

छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी को मिला ‘स्कॉच अवार्ड’, उत्कृष्ट हज व्यवस्थाओं के लिए मिला सम्मान
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: September 12, 2020 2:12 pm IST

रायपुर: प्रदेश के हज यात्रियों के लिए राज्य हज कमेटी द्वारा की जाने वाली उत्कृष्ट हज व्यवस्थाओं के लिए स्कॉच ग्रुप नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया गया है। स्कॉच ग्रुप नई दिल्ली द्वारा स्कॉच अवार्ड 2020 के लिए प्रदेश से जाने वाले हज यात्रियों को राज्य हज कमेटी द्वारा दी जा रही उल्लेखनीय सेवाओं की सराहना करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर ’’सिल्वर श्रेणी’’ में पुरस्कृत किया गया है। भारत वर्ष में हाजियों के लिए उत्कृष्ट कार्य एवं सृजनात्मक प्रयोग करने के लिए राज्य हज कमेटी को इस पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।

Read More: उपचुनाव से पहले मरवाही क्षेत्र के लोगों को बड़ी सौगात, ‘बस्ती’ को बनाया जाएगा उप तहसील, मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने किया ऐलान

राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद असलम खान ने अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम और वन मंत्री मोहम्मद अकबर को इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि स्कॉच ग्रुप नई दिल्ली द्वारा विगत 15 वर्षों से राष्ट्रीय स्तर पर गर्वनेन्स के विभिन्न क्षेत्र में किए जा रहे सृजनात्मक एवं उत्कृष्ट कार्यों और नए प्रयोगों के लिए प्रतिवर्ष विभिन्न क्षेत्रों के प्रोजेक्टस का चयन किया जाता है। इसके बाद उत्कृष्ट कार्य करने के लिए विभिन्न श्रेणियों में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित प्रोजेक्टस को पुरस्कृत किया जाता है।

Read More: भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का बयान, नौजवान कोरोना सं​क्रमित हों तो घर पर रहकर करें ​इलाज

राज्य हज कमेटी को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत होने पर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष मोहमम्द असलम खान, सचिव साजिद मेमन और उनकी पूरी टीम को बधाई दी है। मंत्री द्वय ने उन्हें निर्देशित किया कि प्रदेश से जाने वाले हज यात्रियों के लिए ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध करायी जाए।

Read More: गुस्साए नागरिकों ने बीच सड़क रोका मंत्री का काफिला, दो साल से कर रहे पट्टा देने की मांग, मंत्री ने दिया आश्वासन


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"