छत्तीसगढ़ की बेटी अमिता ने रचा इतिहास, फतह किया माउंट किलिमंजारो, CM भूपेश ने कहा- हम सबको आप पर गर्व है..

Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: March 9, 2021 9:38 am IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ की बेटी अमित श्रीवास ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही अमिता श्रीवास ने अफ्रीकी महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो (5895 मीटर) को फतह किया है। इस सफलता के साथ ही अमिता ने नया इतिहास रच दिया।

Read More News: कैसा महिला दिवस? न्याय की आस में बच्चे को लेकर थाने के चक्कर काट रही पीड़िता

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अमिता की इस सफलता पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि छत्तीसगढ़ की बेटी और अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही अमिता श्रीवास ने अफ़्रीका महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी माउंट किलिमंजारो (5895 मीटर) को फतह किया है। ऐसा करने वाली वो छत्तीसगढ़ मूल की पहली महिला हैं। इस सफलता पर मैं उनको एवं उनके परिवार को बधाई देता हूँ। हम सबको आप पर गर्व है।

Read More News: सीएम बघेल का ऐलान- छत्तीसगढ़ में तेलघानी, चर्मकार, रजक और लौहकार बोर्ड का होगा गठन

लेखक के बारे में