छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी का आज होगा अंतिम संस्कार, अमित जोगी ने ट्वीट कर सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने की अपील
छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी का आज होगा अंतिम संस्कार, अमित जोगी ने ट्वीट कर सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने की अपील
पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी का शुक्रवार को निधन हो गया। दिल का दौरा पड़ने के बाद जोगी लंबे समय से कोमा में थे। उन्हें वेंटिलेटर से ऑक्सीजन दिया जा रहा था। वहीं आज फिर से कार्डियक अरेस्ट हुआ। इस दौरान डॉक्टरों की टीम जोगी की स्थिति कंट्रोल करने की कोशिश की। लेकिन अजीत जोगी की हालत में सुधार नहीं हुआ और दुनिया को अलविदा कह दिया।
ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश में अब तक 7645 कोरोना मरीजों की पुष्टि, जानिए आज भोपाल और इंदौर में मिले
अजीत जोगी का आज पेंड्रा के गौरेला में अंतिम संस्कार किया जाएगा। दिवंगत अजीत जोगी की पार्थिव देह को आज बिलासपुर में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।
इससे पहले पेंड्रा में कलेक्टर, SP ने राजनीतिक दलों के साथ बैठककर स्थिति की समीक्षा की है। प्रशासन ने जोगी के समर्थकों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की है। वहीं अमित जोगी ने लोगों से लॉकडाउन के नियमों का पालन करने की अपील की है।
ये भी पढ़ें- मेकाहारा की सफाई कर्मचारी निकली कोरोना पॉजिटिव, आज ही चिकित्सा शिक्षा विभाग की अपर
अमित जोगी ने ट्वीट कर लोगों से अपील की है। ट्वीट संदेश में अमित जोगी ने कहा कि जोगी परिवार ने कोरोना से बचने के लिए लागू लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया है ।
मेरा आप सभी से अनुरोध है कि अंतिम यात्रा में इन नियमों का पालन करें।

श्री @ajitjogi_cg
एवं जोगी परिवार के प्रत्येक सदस्य ने कोरोना महामारी से बचने के लिए लागू
किये गए फिजिकल एवं सोशल डिस्टैन्सिंग और लॉक डाउन के नियमों का पूर्णतः
पालन किया है। मेरा आप सबसे अनुरोध है कि दिनांक 30 मई 2020 को श्री अजीत
जोगी की अंतिम यात्रा में इन नियमों का पालन करें।

Amit Jogi (@amitjogi) May
29, 2020

यही श्री अजीत
जोगी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
— Amit Jogi
(@amitjogi) May
29, 2020

Facebook