Bihar Police Viral Video ASI Lungi : वर्दी नहीं, लुंगी में थाना चला रहे थे ASI साहब! महिला फरियादी से ऐसे लिया आवेदन, VIDEO वायरल होते ही मचा बवाल

पटना के अथमलगोला थाने का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एएसआई अंजनी कुमार सिंह वर्दी की बजाय लुंगी पहनकर महिला फरियादी से आवेदन लेते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

Bihar Police Viral Video ASI Lungi : वर्दी नहीं, लुंगी में थाना चला रहे थे ASI साहब! महिला फरियादी से ऐसे लिया आवेदन, VIDEO वायरल होते ही मचा बवाल

Bihar Police Viral Video ASI Lungi / Image Credit : x

Modified Date: July 15, 2026 / 07:45 pm IST
Published Date: July 15, 2026 7:42 pm IST
HIGHLIGHTS
  • वायरल वीडियो पटना के अथमलगोला थाने का बताया जा रहा है।
  • एएसआई अंजनी कुमार सिंह लुंगी पहनकर ड्यूटी करते दिखाई दिए।
  • ग्रामीण एसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

पटना : Bihar Police Viral Video ASI Lungi :  बिहार के पटना जिले के अथमलगोला थाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में थाने में तैनात एएसआई (ASI) अंजनी कुमार सिंह पुलिस वर्दी के बिना, सिर्फ लुंगी पहनकर एक महिला फरियादी से आवेदन लेते दिख रहे हैं। ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी का इस रूप में होना अब विवाद का कारण बन गया है।

राष्ट्रीय जनता दल ने राज्य सरकार पर बोला तीखा हमला

वीडियो सामने आने के बाद विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। राजद ने पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए इसे सरकार की विफलता बताया है। पुलिस विभाग के नियम और निर्देश हमेशा पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान निर्धारित ड्रेस कोड और अनुशासन का पालन करने की हिदायत देते हैं, क्योंकि वर्दी को पुलिस सेवा की गरिमा का प्रतीक माना जाता है।

वीडियो संज्ञान में लेकर जाँच शुरू

मामले के सामने आने के बाद पुलिस विभाग हरकत में आ गया है। ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने इस वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी एएसआई के खिलाफ आवश्यक विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.