Coal Scam DMF Corruption Case Bail : कोयला और DMF घोटाले के दो आरोपियों को मिली जमानत, मास्टरमाइंड सूर्यकांत ने इनके नाम पर खरीदी थी कई संपत्तियां, यहां के जेल में थे बंद
छत्तीसगढ़ के चर्चित कोयला और डीएमएफ घोटाले के दो आरोपियों नारायण साहू और सतपाल सिंह छाबड़ा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। दोनों फिलहाल रायपुर जेल में न्यायिक रिमांड पर बंद थे।
Coal Scam DMF Corruption Case Bail / Image Source :
- सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी कानूनी राहत।
- कोयला और DMF घोटाले से जुड़े दोनों आरोपी होंगे रिहा।
- जमानत के बाद जेल से बाहर आने का रास्ता साफ।
रायपुर : Coal Scam DMF Corruption Case Bail : रायपुर में कोयला और डीएमएफ (DMF) घोटाले के आरोपियों को जमानत मिल गई है। रायपुर जेल में बंद आरोपी नारायण साहू और सतपाल सिंह छाबड़ा को कोर्ट से यह बड़ी राहत मिली है।
सतपाल सिंह छाबड़ा को भी मिली जमानत
जानकारी के अनुसार, जमानत पाने वाले आरोपियों में नारायण साहू शामिल है, जो कोयला घोटाले के मुख्य आरोपी सूर्यकांत तिवारी का ड्राइवर है। Chhattisgarh Coal Levy Scam इसके साथ ही डीएमएफ घोटाला मामले में जेल में बंद आरोपी सतपाल सिंह छाबड़ा को भी जमानत मिल गई है। वर्तमान में ये दोनों आरोपी ईओडब्ल्यू (EOW) की न्यायिक रिमांड पर रायपुर जेल में बंद हैं।
कोर्ट से जमानत
इन दोनों आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस उज्जल भुयान और जस्टिस के.वी. विश्वनाथन की कोर्ट से जमानत दी गई है। इस आदेश के बाद अब दोनों आरोपियों की जेल से रिहाई का रास्ता साफ हो गया है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Indore Shishukunj School Food Poisoning : 150 बच्चों के बीमार होने का खुला राज! स्कूल के पानी में मिला खतरनाक बैक्टीरिया, आइसक्रीम की रिपोर्ट ने भी उड़ाए होश
- Kannauj Teachers Objectional Viral Video: स्कूल के रूम में अश्लील हरकत कर रहे थे शिक्षक-शिक्षिका.. अब डिपार्टमेंट ने ले लिया ये बड़ा एक्शन, आप भी देखें वायरल वीडियो
- CG Wild Mushroom Poisoning: बारिश में भूलकर भी न खाएं ये मशरूम, इस जिले में आधा दर्जन से ज्यादा लोग पहुंचे अस्पताल, जानें वजह

Facebook


