मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोगों को अनिवार्य मतदान की दिलाई शपथ, क्रिकेट के माध्यम से मतदान का संदेश

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोगों को अनिवार्य मतदान की दिलाई शपथ, क्रिकेट के माध्यम से मतदान का संदेश

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोगों को अनिवार्य मतदान की दिलाई शपथ, क्रिकेट के माध्यम से मतदान का संदेश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: April 3, 2019 1:04 am IST

रायपुर। लोकसभा निर्वाचन 2019 के लिए मतदाताओं को जागरुक करने के लिए जिला प्रशासन ने मोर रायपुर-वोट रायपुर के तहत आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कराया था। जिसका मंगलवार को समापन हुआ। समापन समरोह के के दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू मौजूद थे।

ये भी पढ़ेंकांग्रेस ने जारी की लोकसभा उम्मीदवारों की एक और सूची, 6 राज्यों के 20 प्रत्याशियों का ऐलान

इस दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली दोनों टीमों के खिलाड़ियों के साथ वहां मौजूद सभी लोगों को अनिवार्य मतदान के लिए शपथ दिलाई। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 23 अप्रैल को रायपुर लोकसभा के लिए होने वाले मतदान में अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाएं।

ये भी पढ़ेंभाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की एक और सूची, केरल और गुजरात के 3 प्रत्याशियों का किया ऐलान

बता दें कि, मतदान को लेकर जागरुकता अभियान के तहत इस क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच एसडीएम इलेवन रायपुर और आदिमजाति कल्याण विभाग के मध्य खेला गया। इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों को मतदान बैंड बांधकर मतदान के लिए प्रेरित किया गया। वहीं नागरिकों को मतदान बैंड बांधकर मतदान के लिए प्रेरित किया गया।


लेखक के बारे में