सीएम भूपेश बघेल ने मानी मितानिनों की मांग, कलेक्टरों को दिए निर्देश

सीएम भूपेश बघेल ने मानी मितानिनों की मांग, कलेक्टरों को दिए निर्देश

सीएम भूपेश बघेल ने मानी मितानिनों की मांग, कलेक्टरों को दिए निर्देश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: May 4, 2021 12:01 pm IST

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बस्तर व सरगुजा संभाग के मितानिनों व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की वर्चुअल बैठक के दौरान मितानिनों की मांग पर सभी मितानिनों व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को निःशुल्क मास्क व सैनिटाइजर उपलब्ध कराने की घोषणा की है। उन्होंने मितानिनों व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को हैंड सेनिटाइजर और मास्क की निःशुल्क उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश कलेक्टरों को दिए हैं।

ये भी पढ़ें: लापता जवानों का अब तक नहीं चला पता, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने जवानों की तत्काल पतासाजी करने वरिष्ठ अफसरों को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि फील्ड विज़िट के समय मितानिन और स्वास्थ्य कार्यकर्ता मास्क और सैनिटाइजर का अवश्य उपयोग करें। कोरोना मरीज का ऑक्सीजन लेवल और पल्स रेट चेक करते समय मितानिन स्वयं की सुरक्षा और सैनिटाइजेशन का भी ध्यान रखें। गांव में भ्रमण के दौरान मास्क लगाएं और लोगों को भी मास्क लगाने के लिए प्रेरित करें ।

ये भी पढ़ें: डॉक्टर ने अस्पताल की पांचवीं मंजिल से कूदकर की खुदक…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य में मितानिनों एवं ग्रामीण स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना संक्रमित लोगों के जीवन रक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की है । उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की रोकथाम और संक्रमित लोगों की जीवन रक्षा में मितानिनों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका है। मुख्यमंत्री बघेल ने मितानिनों एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से अपने- अपने गांव में लोगों के स्वास्थ्य पर निरंतर निगरानी रखने और उन्हें संक्रमण से बचने की समझाइश दी है।

 


लेखक के बारे में