सीएम भूपेश बघेल ने बस्तर का पारम्परिक वाद्य तुपकी बजाकर स्वीकार किया गोंचा महापर्व में शामिल होने का न्योता

सीएम भूपेश बघेल ने बस्तर का पारम्परिक वाद्य तुपकी बजाकर स्वीकार किया गोंचा महापर्व में शामिल होने का न्योता

सीएम भूपेश बघेल ने बस्तर का पारम्परिक वाद्य तुपकी बजाकर स्वीकार किया गोंचा महापर्व में शामिल होने का न्योता
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: July 2, 2021 3:22 pm IST

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में अध्यक्ष ईश्वर नाथ खम्बारी के नेतृत्व में आए 360 घर आरण्यक ब्राम्हण समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात कर उन्हें बस्तर गोंचा महापर्व-2021 में शामिल होने आमंत्रण पत्र सौंपा।

Read More: सीएम तीरथ रावत ने रात 9.30 बजे बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं इस्तीफे का ऐलान

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को भगवान को सलामी देने के लिए बजाया जाने वाला बस्तर का पारम्परिक वाद्य तुपकी और पेंग भेंट किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पारम्परिक अंदाज में तुपकी वाद्य में स्थानीय तौर पर पेंग कहलाने वाले मलकांगिनी बेल के बीज को भरकर कर इसे बजाया और बस्तर गोंचा महापर्व में आने का न्यौता सहर्ष स्वीकार किया।

Read More: लगातार दूसरे दिन बढ़े कोरोना संक्रमण के मामले, प्रदेश में आज हुए 54 मरीज स्वस्थ

खम्बारी ने मुख्यमंत्री को बताया कि 614 वर्षों से मनाए जा रहे इस गौरवशाली महापर्व का आयोजन इस वर्ष भी 24 जून से 20 जुलाई तक किया जा रहा है। गोंचा रथ यात्रा का शुभारंभ 12 जुलाई को किया जाएगा। मुख्यमंत्री बघेल ने बस्तर गोंचा महापर्व के आयोजन हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, क्रेडा अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार और 360 घर आरण्यक ब्राम्हण समाज से सर्व हेमन्त कुमार पांडेय, मीनकेतन पाणिग्रही, दिलेश्वर पांडेय, मोहन पाणिग्रही, नरेंद्र पाणिग्रही, बनमाली पाणिग्रही, रामानुज आचार्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Read More: रसोई गैस के बढ़ती कीमतों से मिलगी राहत ! शहरी क्षेत्रों में लगाए जाएंगे गोबर गैस प्लांट, सीएम भूपेश बघेल ने दिए निर्देश


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"