CM भूपेश बघेल और मंत्री सिंहदेव ने की 11 जिलों की समीक्षा, रेमडेसिविर, ICU और वेंटिलेटर बेड की उपलब्धता की ली जानकारी

CM भूपेश बघेल और मंत्री सिंहदेव ने की 11 जिलों की समीक्षा, रेमडेसिविर, ICU और वेंटिलेटर बेड की उपलब्धता की ली जानकारी

CM भूपेश बघेल और मंत्री सिंहदेव ने की 11 जिलों की समीक्षा, रेमडेसिविर, ICU और वेंटिलेटर बेड की उपलब्धता की ली जानकारी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: April 19, 2021 1:28 pm IST

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल बैठक में प्रदेश के 11 जिलों में कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति और उससे नियंत्रण के उपायों की समीक्षा की। इन जिलों में महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी, बालोद, कबीरधाम, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा- मरवाही, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिले शामिल हैं।

Read More: कोरोना मुद्दे पर बीजेपी की PC, बृजमोहन अग्रवाल ने कहा- सरकार नहीं मानती विपक्ष का सुझाव, राजधानी अस्पताल में हुई घटना के लिए सरकार जिम्मेदार

मुख्यमंत्री ने बैठक में सभी जिलों में ऑक्सीजन बेड, आईसीयू बेड, वेंटिलेटर वाले बेड की उपलब्धता, ऑक्सीजन की सप्लाई चैन, ऑक्सीजन सिलेंडरों की उपलब्धता और रोटेशन, मेडिकल स्टाफ की उपलब्धता, रेमडेसिविर और अन्य आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता तथा सीएसआर मद, औद्योगिक क्षेत्र और सामाजिक संगठनों के सहयोग से किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की।

Read More: 30 अप्रैल तक शादी समारोह पर लगा बैन! जिला प्रशासन ने कहा- किसी को ​नहीं मिलेगी वैवाहिक कार्यक्रमों की अनुमति

बैठक में स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य रेणु जी. पिल्ले, अपर मुुख्य सचिव सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, श्रम सचिव अंबलगन पी सम्बंधित संभाग के कमिश्नर, आईजी,  इन सभी 11 जिलों के जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक शामिल हुए।

Read More: ऑक्सीजन की कमी के चलते 4 कोरोना मरीजों की मौत, छत्तीसगढ़ के इस अस्पताल का है मामला


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"