सीएम भूपेश बघेल ने स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का किया लोकार्पण, विद्यार्थियों और शिक्षकों से की चर्चा

सीएम भूपेश बघेल ने स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का किया लोकार्पण, विद्यार्थियों और शिक्षकों से की चर्चा

सीएम भूपेश बघेल ने स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का किया लोकार्पण, विद्यार्थियों और शिक्षकों से की चर्चा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: February 1, 2021 1:21 pm IST

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुकमा जिले के कुम्हाररास स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों, पालकों तथा शिक्षकों से चर्चा की और विद्यालय में अध्ययन- अध्यापन और सुविधाओं की जानकारी ली ।

Read More: बस्तर दौरे से लौटे सीएम भूपेश बघेल, Budget 2021 को बताया निराशाजनक, कहा- छत्तीसगढ़ के लिए कुछ भी नहीं

मुख्यमंत्री बघेल ने स्कूल के क्लासरूम, वाचनालय, स्मार्ट क्लास, प्रयोगशाला सहित खेलकूद जोन, कला एवं संस्कृति सहित अलग-अलग कक्षों में जाकर विद्यार्थियों व शिक्षकों से चर्चा की। उन्होंने ऐसे उत्कृष्ट विद्यालयों की वर्तमान समय में जरूरत को प्रासंगिक और अनुकूल बताया। मुख्यमंत्री ने स्कूल की दीवारों पर की गई रचनात्मक तथा आकर्षक चित्रकारी की सराहना की। विद्यालय की नवमीं कक्षा के छात्र मयंक शाह और दसवीं कक्षा की छात्रा प्रीति सेठिया ने मुख्यमंत्री को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल भवन सहित यहां उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन कराया।

Read More: केंद्रीय बजट पर सांसद ज्योत्सना महंत ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं ‘ये देश नहीं OLX है, सब बेच दो’

इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज, कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम, बस्तर क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, अक्षय ऊर्जा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार,जिला पंचायत के अध्यक्ष हरीश कवासी, नक्सल ऑपरेशन के अतिरिक्त महानिरीक्षक अशोक जुनेजा, कमिश्नर जीआर चुरेन्द्र, पुलिस महानिरीक्षक पी सुंदरराज, मुख्य वन संरक्षक मोहम्मद शाहिद, कलेक्टर विनीत नंदनवार, पुलिस अधीक्षक सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि छात्र-छात्राएं, अभिभावक और शिक्षक उपस्थित थे।

Read More: घर बैठे आधार कार्ड से बनवाइए ड्राइविंग लाइसेंस, नहीं लगाना होगा RTO के चक्कर, जल्द मिलेगी ये सुविधा

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"