प्रदेशवासियों को भूपेश सरकार देगी तोहफा, ‘न्याय योजना’ के तहत गरीब परिवारों को मिलेगा सालाना 72 हजार!

प्रदेशवासियों को भूपेश सरकार देगी तोहफा, 'न्याय योजना' के तहत गरीब परिवारों को मिलेगा सालाना 72 हजार!

प्रदेशवासियों को भूपेश सरकार देगी तोहफा, ‘न्याय योजना’ के तहत गरीब परिवारों को मिलेगा सालाना 72 हजार!
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: August 27, 2019 12:47 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार प्रदेश की जनता को एक और सौगात देने की तैयारी कर रही है। भूपेश सरकार प्रदेश के ​गरीब परिवार के लोगों को प्रति वर्ष 72 हजार देने की तैयारी में है। इस संबंध में सीएम भूपेश बघेल ने पार्टी हाईकमान से भी चर्चा की है। बताया जा रहा है कि पहले सरकार पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर 20 प्रतिशत गरीब परिवारों पर ये योजना लागू करेगी। इसके बाद सरकार पूरे प्रदेश में इस योजना को लागू कर सकती है।

Read More: कांग्रेस सचिव ने मंत्री पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- अवैध खनन रोके या इस्तीफा दें

ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने घोषण पत्र में न्यया योजना लागू करने की बात कही थी। कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में वादा किया था कि अगर हम सत्ता में आते हैं तो 20 फीसदी गरीबों के लिए ‘न्यूनतम आय योजना’ शुरू की जाएगी। इसके तहत गरीब तबके के लोगों को प्रति माह 6,000 रुपए दिए जाएंगे।

Read More: लगातार जारी है तबादलों का दौर, परिवहन विभाग के 4 डिप्टी कलेक्टर सहित 23 कर्मचारियों का ट्रांसफर

अब छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार इस योजना को प्रदेश में लागू करने की सोच रही है। इस योजना के तहत आगामी दिनों में छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के गरीब परिवार के लोगों को 6 हजार रूपए हर महिने भुगतान करेंगी।

Read More: महिला कलेक्टर के खिलाफ ‘चरण चुंबन’ का बयान देकर बुरे फंसे भाजपा सांसद, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा

पायलट प्रोजेक्ट में 20 प्रतिशत गरीब परिवार
बताया जा रहा है कि प्रयोग के तौर सीएम भूपेश बघेल इसे 20 प्रतिशत गरीब परिवारों के लिए लागू करेंगे। इसके बाद अगर यह योजना सफल होते नजर आई तो पूरे प्रदेश में लागू कर दिया जाएगा।

Read More: एक सिरिंज ने 8 दोस्तों को बनाया एड्स का मरीज, स्मैक के साथ अब दौड़ने लगा HIV वायरस


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"