सीएम भूपेश बघेल ने कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए 28 जिलों को जारी किए 24.50 करोड़ रुपए

सीएम भूपेश बघेल ने कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए 28 जिलों को जारी किए 24.50 करोड़ रुपए

सीएम भूपेश बघेल ने कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए 28 जिलों को जारी किए 24.50 करोड़ रुपए
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: May 26, 2020 12:33 pm IST

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रदेश के सभी जिलों को कुल 24 करोड़ 50 लाख रुपए की राशि जारी की है। यह राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष से संबंधित जिले के खाते में जमा कर दी गई है।

Read More: भीषण गर्मी के बीच शहर के इन इलाकों में नहीं आएगा नगर निगम का पानी, ये है बड़ी वजह

मुख्यमंत्री सचिवालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुर, बलौदाबाजार, राजनांदगांव, कबीरधाम और बिलासपुर जिले को 2-2 करोड़ रुपए, मुंगेली जिले को 1.50 करोड़ रुपए, बस्तर, कोरिया, बलरामपुर-रामानुजगंज और सूरजपुर जिले को 1-1 करोड़ रुपए, गरियाबंद, धमतरी, महासमुन्द, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कोण्डगांव, कांकेर, दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर, बीजापुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, जशपुर, सरगुजा और गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिले को 50-50 लाख रुपए की राशि आबंटित की गई है।

Read More: छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने लिखा कलेक्टर को लिखा पत्र, दुकानों को रोजाना खोलने की मांगी अनुमति

इसके पहले मुख्यमंत्री सहायता कोष से प्रदेश के 11 जिलों को 20-20 लाख रुपए कुल 2 करोड़ 20 लाख रुपए, सभी 28 जिलों को 25-25 लाख रुपए कुल 7 करोड़ और प्रदेश के सभी 146 विकासखण्डों को 10-10 लाख रुपए कुल 14 करोड़ 60 लाख रुपए की राशि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी की जा चुकी है।

Read More: स्वास्थ्य विभाग ने जारी की रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन वाले विकासखंडों की नई सूची, 95 कंटेनमेंट जोन भी घोषित


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"