सीएम भूपेश बघेल ने शेयर की अपने गांव के खेतों और फसलों की तस्वीर, कहा- भीनी सुगंध और मेढ़ों ने पुरानी यादें ताज़ा कर दी

सीएम भूपेश बघेल ने शेयर की अपने गांव के खेतों और फसलों की तस्वीर, कहा- भीनी सुगंध और मेढ़ों ने पुरानी यादें ताज़ा कर दी

सीएम भूपेश बघेल ने शेयर की अपने गांव के खेतों और फसलों की तस्वीर, कहा- भीनी सुगंध और मेढ़ों ने पुरानी यादें ताज़ा कर दी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: July 25, 2020 6:03 pm IST

रायपुर: किसान पुत्र के रूप में अपनी अलग पहचान रखने वाले छत्तीसगढ़ के मुखिया सीएम भूपेश बघेल ने शनिवार को अपने गृहग्राम कुरूदडीह पहुंचे और फसलों को जायजा लिया। इस दौरान सीएम बघेल ने गांव के पुराने साथियों और‌ सहकर्मियों से पुरानी यादें शेयर की। वहीं, उन्होंने अपने अधिकारिक ​ट्विटर एकाउंट पर खेत और फसलों की तस्वीर शेयर की है।

Read More: छत्तीसगढ़ में निजी अस्पतालों में हो सकेगा कोरोना संक्रमितों का इलाज, स्वास्थ्य विभाग ने इन तीन अस्पतालों को ​दी अनुमति

सीएम भूपेश बघेल ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि याद‌ आया कि किस तरह मेरे परिजनों ने 60 के दशक में गांव को सिंचित करने का ‌बीड़ा‌ उठाया था। कैसे सूखे के दौरान राहत कार्य करवाए थे। उन्होंने गांव के युवाओं‌ को ट्रैक्टर चलाने, उसे‌ सुधारने से लेकर बिजली के उपकरण बनाने तक की ट्रेनिंग दे दी थी।

Read More: 28 से 31 जुलाई तक इस जिले के सभी नगरीय निकायों में सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद, टोटल लॉकडाउन का आदेश जारी

उन्होंने आगे लिखा है कि बहुत समय बाद अपने गृहग्राम कुरुदडीह पहुंचा। धान से लहलहाते खेतों, हरियाली की भीनी सुगंध और मेढ़ों ने पुरानी यादें ताज़ा कर दीं। गांव के पुराने साथियों और‌ सहकर्मियों से ख़ूब बातें भी हुईं।

Read More: इमरती देवी का पलटवार, कहा- पहले कांग्रेस तय करे दिग्विजय सिंह नाग हैं या कमलनाथ? जो डस डसकर…


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"