Malaika Arora Reaction On Khesari Lal Yadav : भोजपुरी सुपरस्टार के VIDEO पर भड़कीं मलाइका अरोड़ा! कुत्ते के साथ हुई हरकत देख बोलीं- ‘ये आदमी आखिर है कौन?’
भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का एक वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर विवाद का कारण बन गया है। वीडियो में कुत्ते को हटाए जाने की घटना पर मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर नाराजगी जताते हुए इसे "घिनौनी हरकत" बताया।
Malaika Arora Reaction On Khesari Lal Yadav
- वायरल वीडियो एक इवेंट के दौरान का बताया जा रहा है।
- मलाइका अरोड़ा ने वीडियो शेयर कर नाराजगी जताई।
- घटना के बाद सोशल मीडिया पर पक्ष और विपक्ष में बहस शुरू हो गई।
एंटरटेनमेंट डेस्क : Malaika Arora Reaction On Khesari Lal Yadav भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपने एक वायरल वीडियो को लेकर विवादों में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर सामने आई एक क्लिप में उनके सामने बैठे एक कुत्ते को खींचकर हटाए जाने पर बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने सख्त नाराजगी जताई है। मलाइका ने इस घटना का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए एक्टर और उनकी टीम को जमकर लताड़ लगाई है।
क्या है पूरा मामला ?
ये पूरा मामला तब शुरू हुआ जब खेसारी लाल यादव एक इवेंट में पैपराजी को पोज देने पहुंचे थे। जिस जगह उन्हें खड़ा होना था, वहां पहले से एक कुत्ता बैठा हुआ था। Khesari Lal Yadav Latest News कुत्ते को देखकर खेसारी असहज हो गए और उन्होंने अपनी टीम से उसे हटाने को कहा, जिसके बाद एक महिला उस कुत्ते को खींचते हुए वहां से दूर ले गई।
“यह आखिर कैसे लोग हैं?
जब यह वीडियो मलाइका अरोड़ा तक पहुंचा जो खुद एक पेट लवर के रूप में जानी जाती हैं तो उन्होंने वीडियो री-शेयर करते हुए लिखा, “यह आखिर कैसे लोग हैं? और ये आदमी कौन है जो खड़ा होकर पोज दे रहा है? बहुत ही घिनौनी और घटिया हरकत है।” मलाइका के इस रिएक्शन से ऐसा लगा कि वह भोजपुरी सिनेमा के बड़े स्टार खेसारी लाल यादव को पहचान भी नहीं पाईं।

दो पक्षों में सोशल मीडिया पर शुरू हुई बहस
खेसारी लाल यादव के इस वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर दो पक्षों में बहस छिड़ गई है। एक तरफ जहां मलाइका अरोड़ा और एनिमल लवर्स खेसारी के इस रवैये को बेहद असंवेदनशील बता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर खेसारी के फैंस उनके बचाव में उतर आए हैं। हालांकि, मलाइका के इस कड़े रिएक्शन ने अब इस मामले को सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में ला दिया है।
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें
- Sonam Wangchuk Hunger Strike End: 26 दिन बाद टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, आखिर किन शर्तों पर बनी बात? स्वास्थ्य मंत्री ने जूस पिलाकर खत्म कराया भूख हड़ताल
- Chhattisgarh Guest Teacher Strike News: काम पर नहीं लौटे तो खत्म होगी सेवा, छत्तीसगढ़ के अतिथि शिक्षकों को सरकार का अंतिम अल्टीमेटम, सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी
- Mrityunjay Tiwari Joins BJP: आरजेडी को लगेगा बड़ा झटका, लालू-तेजस्वी के करीबी ये दिग्गज नेता आज बीजेपी में होंगे शामिल

Facebook


