सीएम भूपेश बघेल ने AIIMS रायपुर के डायरेक्टर डॉ नागरकर से की फोन पर बात, कोरोना मरीजों के उपचार के संबंध में ली जानकारी

सीएम भूपेश बघेल ने AIIMS रायपुर के डायरेक्टर डॉ नागरकर से की फोन पर बात, कोरोना मरीजों के उपचार के संबंध में ली जानकारी

सीएम भूपेश बघेल ने AIIMS रायपुर के डायरेक्टर डॉ नागरकर से की फोन पर बात, कोरोना मरीजों के उपचार के संबंध में ली जानकारी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:55 pm IST
Published Date: July 24, 2020 5:17 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, प्रदेश में रोजाना नए मरीजों का रिकॉर्ड बन रहा है। आज भी प्रदेश के अलग—अलग जिलों से 426 नए मामले सामने आए हैें। वहीं, अकेले राजधानी रायपुर से 200 से अधिक संक्रमितों की पुष्टि हुई है। हालात को देखते हुए सीएम भूपेश बघेल ने शुक्रवार को एम्स रायपुर के डायरेक्टर नितिन एम नागरकर से फोन पर बात की है।

Read More; छत्तीसगढ़ के इस जिले में गुटखा, तंबाकू, गुड़ाखू और तंबाकू युक्त पान की बिक्री पर लगी रोक, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने कोरोना मरीजों के उपचार के लिए प्लाज्मा थैरेपी सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं और आगे की उपचार को लेकर चर्चा की। मुख्यमंत्री बघेल ने भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों की स्थिति, उनके उपचार के लिए उपलब्ध मेडिकल स्टॉफ, बैड सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

Read More: अब CSMCL एप्लीकेशन के जरिए घर बैठे ऑनलाइन मंगाएं देसी शराब, जिला कलेक्टर ने जारी किया निर्देश


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"