सीएम भूपेश बघेल 31 को करेंगे वर्चुअल योगाभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ, सोशल मीडिया पर देख सकेंगे लोग

सीएम भूपेश बघेल 31 को करेंगे वर्चुअल योगाभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ, सोशल मीडिया पर देख सकेंगे लोग

सीएम भूपेश बघेल 31 को करेंगे वर्चुअल योगाभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ, सोशल मीडिया पर देख सकेंगे लोग
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: May 30, 2021 2:30 pm IST

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा कोविड-19 की चिकित्सा से स्वस्थ हुए व्यक्तियों, होम आइसोलेशन एवं क्वारेंटाइन में रह रहे व्यक्तियों, उनके परिवार के सदस्यों, वैक्सीन का प्रथम डोज ले चुके व्यक्तियों एवं वरिष्ठ नागरिकों सहित जन सामान्य में कोविड-19 के प्रभावों को कम करने एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से वर्चुअल योगाभ्यास एवं योग परामर्श कार्यक्रम का 31 मई को दोपहर 12 बजे अपने निवास कार्यालय से वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ योग आयोग अनिला भेंड़िया, सचिव समाज कल्याण विभाग रीना बाबा साहेब कंगाले, संचालक समाज कल्याण पी. दयानंद सहित छत्तीसगढ़ योग आयोग और समाज कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी वर्चुअल उपस्थित रहेंगे।

Read More: 1 जून से वीकेंड लॉकडाउन के साथ 5 दिन खुलेंगी दुकानें, राजधानी समेत 20 जिलों को नहीं मिलेगी छूट, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ योग आयोग के प्रमुख योग प्रशिक्षक एवं समाज कल्याण विभाग के फिजियोथेरैपिस्ट प्रत्यक्ष उपस्थित होकर योगाभ्यास एवं ब्रिदिंग का अभ्यास कराएंगे। योगाभ्यास का वर्चुअल प्रसारण राज्य संसाधन एवं पुनर्वास केन्द्र माना कैम्प रायपुर में स्थापित रिकार्डिंग रूम से किया जाएगा। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण छत्तीसगढ़ योग के फेसबुक पेज (https://www.Facebook.com/chhattisgarhYogAayog) एवं यू-टयूब चैनल (https://youtube.com/channel/UCWGvHhPOpc4zÛHVt8qCcUuQ) पर किया जाएगा। योगाभ्यास समाप्त होने के पश्चात् वीडियो को फेसबुक एवं यू-टयूब चैनल में अपलोड किया जाएगा। जिसें लक्षित हितग्राहियों एवं जन सामान्य द्वारा किसी भी समय देखा जा सकता है।

Read More: सेक्स वर्कर्स हैं उच्च जोखिम वाले लोग, ACS हेल्थ मो. सुलेमान ने दिए वैक्सीन लगाने के निर्देश, जारी हुआ विवादित आदेश

कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए हितग्राहियों को गूगल लिंक (https:/forms.gle/cTMpwNVMwMHoktkX7) पर निःशुल्क ऑनलाईन पंजीयन कराना होगा। पंजीकृत हितग्राहियों को लिंग एवं आयु वर्ग के अनुसार वर्गीकृत करके 5 से 20 के समूह में कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम हेतु जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए वर्चुअल योगाभ्यास कराया जाएगा। योग की कक्षाएं 31 मई से निरंतर जारी रहेंगी। सम्पूर्ण कार्यक्रम की निगरानी छत्तीसगढ़ योग-आयोग के तकनीकी विशेषज्ञ द्वारा की जाएगी। समय-समय पर कार्यक्रम का मूल्यांकन किया जाएगा एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा इसकी समीक्षा की जाएगी। 

Read More: 1 जून से अनलॉक होगा जिला, इन सेवाओं को मिलेगी छूट, जिला प्रशासन ने जारी किया निर्देश


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"