आज दिल्ली दौरे पर जाएंगे सीएम भूपेश बघेल, दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए करेंगे प्रचार!

आज दिल्ली दौरे पर जाएंगे सीएम भूपेश बघेल, दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए करेंगे प्रचार!

आज दिल्ली दौरे पर जाएंगे सीएम भूपेश बघेल, दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए करेंगे प्रचार!
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: February 4, 2020 2:02 am IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल 4 फरवरी दिल्ली प्रवास पर जाएंगे। भूपेश बघेल सुबह 10.50 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से रवाना होंगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान वे दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। साथ ही वे दिल्ली प्रवास के दौरान कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।

Read More: रायुपर जेल में बंद विचाराधीन कैदी ने जीता चुनाव, जेल में रहकर हासिल किए 50 फीसदी से अधिक वोट

गौरतलब है कि सीएम भूपेश बघेल को दिल्ली विधानसभा में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी ने उन्हें बतौर स्टार प्रचारक कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करने की जिम्मेदारी सौंपी है। इसी के चलते पिछले सप्ताह भी भूपेश बघेल दिल्ली दौरे पर थे।

Read More: मतदान दलों को लेकर जा रही बस पुल से नीचे गिरी, कई मतदान कर्मी हुए घायल


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"