मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सरगुजा दौरा, किसानों से चर्चा कर जानेंगे हाल, करोड़ों के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सरगुजा दौरा, किसानों से चर्चा कर जानेंगे हाल, करोड़ों के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सरगुजा दौरा, किसानों से चर्चा कर जानेंगे हाल, करोड़ों के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: December 14, 2020 1:46 am IST

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सरगुजा दौरे पर रहेंगे। वहीं आज विभिन्न विकास कार्यों का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। सीएम भूपेश अंबिकापुर में धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण करेंगे। साथ ही मेंड्राकला में किसानों से चर्चा कर उनका हाल जानेंगे। इसके आलवा केशवपुर गांव में बने गोठान का मुख्यमंत्री निरीक्षण करेंगे।

Read More News: राम वन गमन पथ पर कल से शुरू होगी पर्यटन रथ यात्रा और विशाल बाईक रैली, जिला कलेक्टर ने नागरिकों को दिया 

ब्रम्हपारा के इंग्लिश मीडियम स्कूल का आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दोपहर 12 बजे उद्घाटन और निरीक्षण करेंगे। इसके बाद साढ़े 12 बजे गोधन एम्पोरियम का उद्घाटन करेंगे। दोपहर 12: 45 बजे आमसभा में शामिल होंगे। यह आमसभा अंबिकापुर के पीजी कॉलेज ग्राउंड में होगा। जहां सीएम बघेल विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।

Read More News: सात समंदर पार पहुंची भूपेश सरकार के दो साल की सफलता की कहानी, अमेरिका में भी जमा छत्तीसगढ़ की वर्चुअल 

इसके बाद सूरजपुर में आयोजित सभा को सीएम भूपेश संबोधित करेंगे। सीएम यहां भी कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। कार्यक्रम के बाद सीएम विभिन्न समाज के लोगों से चर्चा करेंगे।

 

Read More News: आप पाकिस्तान से चीनी और प्याज खरीदते ही हैं, अब किसान भी पाकिस्तान से आने लगे? सीएम उद्धव ठाकरे


लेखक के बारे में