‘लयांग-लयोर करसाना पण्डुम’ कार्यक्रम के समापन समारोह में शामिल होंगे सीएम भूपेश बघेल, क्षेत्र की जनता को देंगे करोड़ों की सौगात

‘लयांग-लयोर करसाना पण्डुम’ कार्यक्रम के समापन समारोह में शामिल होंगे सीएम भूपेश बघेल, क्षेत्र की जनता को देंगे करोड़ों की सौगात

‘लयांग-लयोर करसाना पण्डुम’ कार्यक्रम के समापन समारोह में शामिल होंगे सीएम भूपेश बघेल, क्षेत्र की जनता को देंगे करोड़ों की सौगात
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: February 9, 2020 7:48 am IST

भानुप्रतापपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भानुप्रतापपुर के दौर पर रहेंगे। भानुप्रतापपुर में 07 फरवरी से आयोजित ‘‘लयांग-लयोर करसाना पण्डुम’’ जिला स्तरीय शारीरिक, बौद्धिक एवं सांस्कृतिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन समारोह में आज शामिल होंगे। वे दोपहर 01.40 बजे पाटन जिला दुर्ग से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर 02.15 बजे भानुप्रतापपुर पहुचेंगे तथा ‘‘लयांग-लयोर करसाना पण्डुम’’ कार्यक्रम में शामिल होंगे, तत्पश्चात वे 04.10 बजे भानुप्रतापपुर से राजिम जिला गरियाबंद के लिए प्रस्थान करेंगे।

Read More: नक्सलियों ने फिर एक ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, बताया पुलिस का मुखबिर

‘‘लयांग-लयोर करसाना पण्डुम’’ अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 79 करोड़ 64 लाख 04 हजार रूपये के 202 कार्यों को लोकार्पण भी किया जाएगा, साथ ही 02 हजार 202 हितग्राहियों को 11 लाख 89 हजार रुपए के विभिन्न सामग्रियों का वितरण भी किया जाएगा।

Read More: भारतीय सेना के मेजर ने बनाया दुनिया का पहला ‘बैलिस्टिक हेलमेट’, नहीं भेद पाएगी AK47 की भी गोली


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"