Congress Protest Live: NEET पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में संसद में विपक्ष का प्रदर्शन, काले कपड़ों में संसद पहुंचे सभी MP, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

Congress Protest Live: NEET पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में संसद में विपक्ष का प्रदर्शन, काले कपड़ों में संसद पहुंचे सभी MP, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

Congress Protest Live: NEET पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में संसद में विपक्ष का प्रदर्शन, काले कपड़ों में संसद पहुंचे सभी MP, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

Congress Protest Live | Photo Credit: AI

Modified Date: July 22, 2026 / 12:04 pm IST
Published Date: July 22, 2026 12:03 pm IST
HIGHLIGHTS
  • विपक्षी सांसदों का काला कपड़ों में प्रदर्शन
  • प्रियंका गांधी का बयान – छात्रों की मांगें जायज़ हैं
  • लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

नई दिल्ली: Congress Protest Live दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज और NEET पेपर लीक के खिलाफ आज सभी विपक्षी सांसद संसद भवन के मकर द्वार पर काले कपड़े पहनकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य सांसदों को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने और जंतर-मंतर पर सीजेपी कार्यकर्ताओं व छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में विपक्षी दलों ने एक साथ आकर अपनी नाराजगी जताई है।

बार-बार हो रहे हैं पेपर लीक: प्रियंका

Congress Protest Live संसद भवन परिसर में कांग्रेस के प्रदर्शन में प्रियंका गांधी भी शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने कहा कि “हमारे साथ जो भी हुआ वह अहम नहीं है। हम छात्रों के साथ है और आवाज उठा रहे हैं। आप (मीडिया) मुझे बताएं कि छात्रों के साथ जो हुआ, वह सही है या गलत? छात्रों की मांगें जायज़ हैं और वे अपने हक की बात कर रहे हैं। शिक्षा का बजट 1.4 लाख करोड़ रुपये है, लेकिन आप अडानी और अंबानी का 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज़ माफ़ कर रहे हैं। छात्रों का संघर्ष जायज़ है और वे बदलाव चाहते हैं। बार-बार पेपर लीक हो रहे हैं… शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में कुछ भी अलोकतांत्रिक नहीं है, लेकिन छात्रों और संसद में जो हो रहा है, वह अलोकतांत्रिक है।”

हिरासत में लिए गए थे विपक्ष के कई नेता

आपको बता दें कि इससे पहले मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कई राज्यों में प्रदर्शन किया था। यह प्रदर्शन राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य नेताओं को दिल्ली में हिरासत में लिए जाने के विरोध में किया गया था। कांग्रेस ने सोमवार को सेंट्रल दिल्ली में छात्र संगठन सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई की भी निंदा की थी।

इन्हें भी पढ़ें-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।