Abhijit Deepke Election: इस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे अभिजीत दीपके? भाजपा के इस सांसद ने कर दिया बड़ा दावा, भविष्य को लेकर कह दी ये बड़ी बात

Abhijit Deepke Election: इस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे अभिजीत दीपके? भाजपा के इस सांसद ने कर दिया बड़ा दावा, भविष्य को लेकर कह दी ये बड़ी बात

Abhijit Deepke Election: इस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे अभिजीत दीपके? भाजपा के इस सांसद ने कर दिया बड़ा दावा, भविष्य को लेकर कह दी ये बड़ी बात

Abhijit Deepke Election | Photo Credit: AI

Modified Date: July 22, 2026 / 11:02 am IST
Published Date: July 22, 2026 11:01 am IST
HIGHLIGHTS
  • निशिकांत दुबे का दावा
  • अभिजीत दीपके भीम आर्मी से चुनाव लड़ सकते हैं
  • विष्य में भीम आर्मी के टिकट पर चुनाव लड़ते दिखाई देंगे

नई दिल्ली: Abhijit Deepke Election देश की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर में कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party) का आंदोलन जारी है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने मंगलवार को बड़ा दावा किया है। उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा कि सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके भविष्य में भीम आर्मी के टिकट पर चुनाव लड़ते दिखाई देंगे। उन्होंने कहा कि हर जन आंदोलन से राजनीतिक नेता निकलते हैं।

Abhijit Deepke Election दरअसल, झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) कल संसद के बाहर मीडिया से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि “मैं आपको एक सूचना दे दूं कि यह आंदोलन प्रधानमंत्री मोदी को आज भी अपना नेता मानता है। युवाओं को आज भी अगर किसी पर भरोसा है तो वह मोदी जी के ऊपर है। कल अशोक रोड पर पार्लियामेंट स्ट्रीट पर मैंने 45 मिनट तक चहलकदमी की है। मैं अशोक रोड़ पर ही था। मेरे साथ आंदोलन के युवाओं ने कम से कम 100 सेल्फी ली हैं। वह मुझे एक ही बात कह रहे थे कि प्रधानमंत्री तक यह बात पहुंचाएं कि इन चीज़ों में पारदर्शिता होनी चाहिए।”

अभिजीत दीपके भी राजनीतिक पार्टी में शामिल होंगे- बीजेपी सांसद

“ज़िम्मेदार लोगों को कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए। इसके लिए प्रधानमंत्री ने आज अपने संबोधन में यह बातें कही हैं। जिस तरह के नारे अभिजीत दीपके के इर्द गिर्द के लोग लगा रहे हैं, जिन लोगों को हमने देखा वह ज़्यादातर भीम आर्मी के समर्थक थे। वह सीएए के विरोधी थे, जो ओखला में इतना लंबा धरना प्रदर्शन चला था। उनका दो ही ऐजेंडा है। जेपी का आंदोलन हुआ। उसमें नेता पैदा हुए, लालू प्रसाद जैसे नेता पैदा हुए। अरविंद केजरीवाल भी अन्ना हजारे के उपज है। अभिजीत दीपके भी चुनाव लड़ेंगे और वो भीम आर्मी पार्टी से चुनाव लड़ेंगे।”

कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध प्रदर्शन

आपको बता दें कि नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर मंगवार को भी हजारों लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के ‘चलो संसद’ मार्च में शामिल हुए। अभिजीत दीपके के नेतृत्व में सीजेपी ने 20 जून को जंतर-मंतर पर देश की परीक्षा प्रणाली में कथित अनियमितताओं के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन शुरू किया था। 28 जून को एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने के बाद इस प्रदर्शन को और गति मिली।

इन्हें भी पढ़ें-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।