सीएम भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़वासियों को दी नवरात्रि की शुभकामनाएं, की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना

सीएम भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़वासियों को दी नवरात्रि की शुभकामनाएं, की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना

सीएम भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़वासियों को दी नवरात्रि की शुभकामनाएं, की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: October 16, 2020 1:36 pm IST

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने सबके जीवन में सुख,समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है।

Read More: गोलबाजार में कारोबारी विजय गुप्ता के ठिकानों पर ED की दबिश, घंटों से 5 सदस्यीय टीम कर रही पूछताछ

नवरात्रि की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में बघेल ने कहा है कि शक्ति उपासना के इस पर्व में 9 दिनों तक पूरी श्रद्धा और भक्ति-भाव के साथ शक्ति स्वरूपा देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है,श्रद्धालु व्रत रखते हैं और कन्या पूजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि देवी को शक्ति, नारी, मां, बुद्धि और लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। नवरात्रि आराधना के साथ नारी शक्ति के सम्मान का पर्व है। इस अवसर पर हम सभी महिलाओं के मान-सम्मान,गौरव को बनाए रखने और उनके विरूद्ध हिंसा के विरोध का संकल्प लें।

Read More: राहुल गांधी ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान को बताया भारत से बेहतर, कहा- कोरोना संक्र​मण पर किया बेहतर कंट्रोल

बघेल ने कहा कि त्यौहार के दिनों में हम सभी को कोरोना संक्रमण के प्रति अधिक सावधान होने की जरूरत है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से अपील की है कि अधिक भीड़-भाड़ से बचें और कोरोना से बचाव के लिए जारी सभी दिशा निर्देशों का पूरी तरह पालन करें।

Read More: कोर्ट ने स्वीकार की मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामले की याचिका, 18 नवंबर को होगी अगली सुनवाई


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"