महानदी जल विवाद को लेकर सीएम भूपेश ने लीगल टीम के साथ की चर्चा, कहा- मजबूती से रखें प्रदेश का पक्ष

महानदी जल विवाद को लेकर सीएम भूपेश ने लीगल टीम के साथ की चर्चा, कहा- मजबूती से रखें प्रदेश का पक्ष

महानदी जल विवाद को लेकर सीएम भूपेश ने लीगल टीम के साथ की चर्चा, कहा- मजबूती से रखें प्रदेश का पक्ष
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: September 17, 2020 6:03 pm IST

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंस से छत्तीसगढ़-ओडिशा के बीच महानदी जल विवाद को लेकर लीगल टीम के साथ चर्चा की। मुख्यमंत्री ने टीम के सदस्यों को महानदी के जल के उपयोग के संबंध में प्रदेश का पक्ष मजबूती से रखने कहा।

Read More: मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में आज 3809 नए मरीजों की पुष्टि, 17 की मौत, 2019 डिस्चार्ज

उन्होंने कहा कि महानदी छत्तीसगढ़ की जीवन रेखा है। प्रदेश में खेती, उद्योग और अर्थव्यस्था में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे, अपर मुख्य सचिव अमिताभ जैन और सुब्रत साहू, जल संसाधन विभाग के सचिव अविनाश चंपावत तथा मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रूचिर गर्ग भी इस दौरान उपस्थित थे। लीगल टीम के सदस्य एके गांगुली, किशोर लाहिड़ी और जगजीत सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंस से चर्चा में शामिल हुए।

Read More: मेडिकल बुलेटिन: प्रदेश में एक ही दिन में 33 कोरोना मरीजों की मौत, आज 2391 संक्रमितों की पुष्टि


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"