रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सुबह लखनऊ के लिए रवाना हो गए। सीएम बघेल गोरखपुर में आम सभा को संबोधित करेंगे। उड़ान भरने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अलग-अलग विषयों पर मीडिया से चर्चा की।
ये भी पढ़ें : इतनी भी क्या हड़बड़ी थी…दस्तावेज तो चेक कर लेते, बीकॉम में फेल छात्रा को एमकॉम में दे दिया एडमिशन
राजीव भवन में कांग्रेस नेताओं के बीच हुए विवाद की घटना पर सीएम बघेल ने कहा कि घटना बेहद दुर्भाग्य जनक है। इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए। संगठन को यह संज्ञान में लेना चाहिए।
ये भी पढ़ें : रायपुर में जिला प्रशासन की नाक के नीचे चल रहा अवैध निर्माण का काम, रसूखदारों को नहीं पड़ा नोटिस का फर्क
CM भूपेश बघेल ने यूपी सरकार को कामों पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम योगी पर हमला बोला। किसानों के मुद्दे पर सीएम ने कहा कि UP में कम दर पर गेहूं की खरीदी हो रही है। जिसके चलते किसान परेशान हैं, वहीं अब किसान सरकार के खिलाफ उग्र हैं। UP के किसान चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ की तरह काम हो। किसान हमारी योजनाओं को आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं।
ये भी पढ़ें : ‘महुवा झरे…’ गाने पर सीएम भूपेश बघेल के साथ झूमे विदेशी कलाकार, खुद को रोक नहीं पाए मंत्रीगण
सीएम भूपेश बघेल का कार्यक्रम
बता दें कि CM भूपेश बघेल लखनऊ पहुंचने के बाद सीधे गोरखपुर रवाना होंगे। जहां आयोजित प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा यात्रा में शामिल होंगे। वहीं आम सभा होगा। गोरखपुर सीएम योगी आदित्यनाथ का क्षेत्र है। बा दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शाम 5:30 बजे रायपुर लौटेंगे।
ये भी पढ़ें : दुखद: जैन मुनि संत विमद सागर महाराज ने की आत्महत्या, पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में लगाई फांसी