All School Closed Today: बढ़ गई स्कूलों की छुट्टियां, अब लगातार इतने दिनों तक रहेंगे बंद, खुद शिक्षा ने दी जानकारी /image: AI Generated
बहराइच। All School Closed Today: देश के लगभग सभी राज्यों में मानसून सक्रिय है। कई हिस्सों में बारिश का कहर देखने को मिला है, कई जगहों पर बारिश की वजह से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। वहीं अब इसका असर स्कूली बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ रही है। भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया है।
भारी बारिश ने जम्मू कश्मीर के लोगों का जन जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। इस बीच इस सरकार ने मंगलवार को केंद्र शासित प्रदेश में स्कूलों (All School Closed Today) की छुट्टियां 26 जुलाई (School Holiday July 2026) तक बढ़ा दी हैं। रविवार से जम्मू-कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण ग्रीष्मकालीन अवकाश को आगे बढ़ाया गया है।
जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir School Holiday) में 20 जुलाई को गर्मियों की छुट्टियां खत्म हो रही थीं, लेकिन राज्य सरकार ने पहले 22 जुलाई तक इन छुट्टियों को बढ़ा दिया था और अब फिर से इन छुट्टियों को 26 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। शिक्षा मंत्री सकीना इटू ने खुद इसकी जानकारी दी है।
All School Closed Today उन्होंने अपने सोशल मीडिया X में पोस्ट शेयर किया है। जिसमें लिखा है कि- छात्रों, शिक्षकों और उनके परिवारों की सुरक्षा और भलाई को सबसे ज़्यादा प्राथमिकता देते हुए, कश्मीर डिवीज़न और जम्मू डिवीज़न के विंटर ज़ोन (सर्दियों वाले इलाकों) के सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां अब 26 जुलाई, 2026 तक बढ़ा दी गई हैं। स्कूल अब सोमवार, 27 जुलाई, 2026 को फिर से खुलेंगे। मैं सभी से सुरक्षित रहने, सतर्क रहने और संबंधित अधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का अनुरोध करता हूँ। सभी के अच्छे स्वास्थ्य और सुरक्षा की कामना करता हूँ।
Keeping the safety and well-being of students, teachers, and their families as our foremost priority, the summer vacation for all Government and recognized private schools in the Kashmir Division and Winter Zones of Jammu Division is hereby extended up to 26th July, 2026.…
— Sakina Itoo (@sakinaitoo) July 21, 2026
आपको बता दें कि पिछले दो दिनों जम्मू कश्मीर में बारिश (Heavy Rain School Closed) ने ऐसा कहर बरपाया है कि बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है। पुंछ और राजौरी के बाढ़ प्रभावित इलाकों में सात लोग अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रह है। बचाव अभियान तेज से जारी है।
ये भी पढ़ें