आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश: मंत्रियों से सिंगल एजेंडे पर CM शिवराज करेंगे वन-टू-वन चर्चा, बताना होगा लक्ष्य पर क्या प्रगति हुई
आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश: मंत्रियों से सिंगल एजेंडे पर CM शिवराज करेंगे वन-टू-वन चर्चा, बताना होगा लक्ष्य पर क्या प्रगति हुई
भोपाल। आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को मंत्रिसमूह की अहम बैठक लेने जा रहे हैं। सीएम कोलार डेम के रेस्ट हाउस में मंत्रियों से सिंगल एजेंडे आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के ड्राफ्ट पर वन टू वन चर्चा करेंगे । इस दौरान मंत्रियों को बताना होगा कि उनके विभाग को मिले लक्ष्य पर अब तक क्या प्रगति हुई।
Read More News: MP Ki Baat: शिव का ‘रुद्रावतार’! आखिर मुख्यमंत्री को क्यों लेना पड़ा ये रुद्रावतार?
इस दौरान मंत्री बताएंगे कि उनका विभाग इस योजना को अगले तीन साल में कैसे पूरा करेगा। इसके लिए आर्थिक संसाधन कैसे जुटाएंगे। मुख्य रूप से मुख्यमंत्री का फोकस रोजगार पर है । बैठक में मंत्री यह भी बताएंगे कि उनके विभाग की आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के तहत कितने रोजगार सृजन करने की योजना है।
Read More News: CG Ki Baat: 9 हजार करोड़ वाली सियासत! डी पुरंदेश्वरी ने मांगा 9 करोड़ का हिसाब, तो सत्ता पक्ष ने
दरअसल मुख्यमंत्री ने अगस्त में जब आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का रोडमैप बनाने की कवायद शुरू हुई थी। तब उन्होंने निर्देश दिए थे कि मंत्रियों की जिम्मेदारी है कि वह जनता से जुड़े मुद्दों को शामिल करें। इसके बाद मंत्रियों ने अपनी सिफारिशें सीएम सचिवालय को भेजी गई थी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा था कि इस योजना के क्रियान्वयन के लिए विभाग के अफसर नहीं बल्कि मंत्री जिम्मेदार होंगे।
Read More News: सत्येंद्र यादव का गंभीर आरोप, कहा- मेरे निष्कासन के पीछे कांग्रेस से भाजपा में गए बड़े नेताओं का हाथ, लगा सवालिया निशान
मंत्री विभाग के अफसरों के साथ बैठकें कर इसका रोडमैप बनाएं। रोडमैप तैयार करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चार विषय भौतिक अधोसंरचना, सुशासन, स्वास्थ्य एवं शिक्षा और अर्थव्यवस्था एवं रोजगार पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित किए थे।
Read More News: सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान, कहा- लेमरू अभ्यारण्य क्षेत्र के लोगों का नहीं होगा विस्थापन, आदिवासियों को

Facebook


