सीधी बस हादसा: CM शिवराज आज ग्राउंड जीरो पर जाएंगे, 3 लोग अब भी लापता, अब तक 51 यात्रियों की मौत

सीधी बस हादसा: CM शिवराज आज ग्राउंड जीरो पर जाएंगे, 3 लोग अब भी लापता, अब तक 51 यात्रियों की मौत

सीधी बस हादसा: CM शिवराज आज ग्राउंड जीरो पर जाएंगे, 3 लोग अब भी लापता, अब तक 51 यात्रियों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:55 pm IST
Published Date: February 18, 2021 1:51 am IST

भोपाल। मध्यप्रदेश के सीधी में हुए दर्दनाक हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 51 हो गई है। तीन लोग अब भी लापता हैं। आज भी रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाएगा। दूसरी ओर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज ग्राउंड जीरो जाएंगे। इसके साथ ही सीएम मृतकों के परिजनों से भी मुलाकात करेंगे।

सीएम कुकुड़ीझर, बहरी समेत कई गांव में परिजनों से मिलेंगे। इसके साथ ही सीएम लोगों को बचान वाले शिवारानी लोनिया और सतेंद्र से मुलाकात करेंगे। इससे पहले बुधवार को सीधी दौरे के दौरान सीएम शिवराज ने सड़क विकास निगम के GM, AGM और RTO को सस्पेंड किया है। बस हादसे के घायलों से मिलने रामपुर नैकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।

Read More News: छत्तीसगढ़ में आज 311 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 5 मरीजों की मौत..देखिए जिलेवार आंकड़ा

घायलों से मुलाकात के बाद CM शिवराज मृतकों के परिजन से भी मिलने पहुंचे। साथ ही घटनास्थल का भी मुआयना किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि घटना हृदय विदारक है। मैं अंदर से व्यथित हूं। उन्होंने कहा कि जनता को मैं दिनभर से सुन रहा हूं।

Read More News: बलौदा बाजार में त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस का स्वागत, सर्व समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में की शिरकत

हादसे में मृत महिला विमला द्विवेदी की बेटी स्वर्णलता को जब CM शिवराज सिंह चौहान ने 7 लाख का चेक दिया, तो उसने चेक लौटा दिया और कहा कि उसकी मां की इच्छा थी कि मैं नौकरी करूं। स्वर्णलता ने मुख्यमंत्री से नौकरी की मांग की। वहीं हादसे में लापता योगेंद्र शर्मा के पिता सुरेश शर्मा सर्किट हाउस मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने पहुंचे। उन्होंने प्रशासन से बेटे के शव को खोजने की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक ली और घटना की सिलसिलेवार जानकारी ली।

Read More News: सीधी बस हादसे में मृतक महिला की बेटी ने लौटाया 7 लाख का चेक, सीएम शिवराज से की नौकरी की


लेखक के बारे में