इस जिले के कलेक्टर ने छिपाई कोरोना संक्रमित होने की जानकारी, सरकार ने जारी किया तबादला आदेश

इस जिले के कलेक्टर ने छिपाई कोरोना संक्रमित होने की जानकारी, सरकार ने जारी किया तबादला आदेश

इस जिले के कलेक्टर ने छिपाई कोरोना संक्रमित होने की जानकारी, सरकार ने जारी किया तबादला आदेश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: April 13, 2021 11:39 am IST

भोपाल: प्रदेश सरकार ने मंगलवार को छोटी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए झाबुआ कलेक्ट रोहित सिंह का तबादला कर दिया है। बताया जा रहा है कि रोहित सिंह बीते दिनों कोरोना संक्रमित हुए थे, लेकिन उन्होंने जानकारी ​छिपा कर रखी थी। दो दिन पहले ही इंदौर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Read More: मेरी मां कोरोना संक्रमित है, रेमडेसिविर कहीं मिल नहीं रहा, युवती ने मांगी हेल्प तो सोनू सूद बोले- Don’t worry Will line up

सरकार ने IAS सोमेश मिश्रा को झाबुआ का नया कलेक्टर बनाया है। वहीं, रोहित सिंह को मंत्रालय में उप सचिव बनाया गया है। फिलहाल उनका उपचार जारी है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

Read More: चरमरा सकती है स्वास्थ्य सेवाएं, आश्वासन के बाद भी अंबेडकर अस्पताल के जूनियर डॉक्टर्स हड़ताल पर, OPD में बंद किया काम

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार सोमवार को प्रदेश में कुल 6 हजार 489 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुइ थी और  24 घंटे में 37 मरीजों की मौत हुई थी। वहीं  3 हजार 117 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 38 हजार 651 हो गई है। वहीं मौत के आंकड़ों को देखें तो अब तक 4 हजार 221 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 3 लाख 44 हज़ार 634 संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। वहीं अब तक  3 लाख 1 हजार 762 मरीज स्वस्थ हुए हैं।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"