कांग्रेस पार्षद ने नगर-निगम के दरोगा को जड़ा थप्पड़, बड़े नेता पुलिस पर बना रहे दवाब
कांग्रेस पार्षद ने नगर-निगम के दरोगा को जड़ा थप्पड़, बड़े नेता पुलिस पर बना रहे दवाब
इंदौर । जिले में नगर निगम के दरोगा पर कांग्रेस पार्षद ने थप्पड़ रसीद कर दिया। दरअसल मध्य प्रदेश में हुए सत्ता परिवर्तन के बाद अब कांग्रेसी नेता बैखौफ हो गए हैं। विजय नगर में भी हुए अपर आयुक्त पर थप्पड़ कांड के बाद अब कांग्रेस के पार्षद ने निगम की कार्रवाई में बाधक बनकर कर दरोगा पर थप्पड़ जड़ दिया। चंदननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम सोमवार को प्रतिबंधित पॉलीथिन और गंदगी फैलाने वालों पर चालानी कार्रवाई कर रहा था । कार्रवाई के दौरान वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद मुबारिक मंसूरी निगम की कार्रवाई को रोकने के लिए पहुंच गए। नगर निगम के दरोगा जब एक दुकान पर प्रतिबंधित पॉलीथिन का चालान बना रहे थे, तभी दोनों में कहासुनी हो गई । दरोगा की कार्रवाई से नाराज पार्षद ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया ।
ये भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा का विवादित बयान, विपक्ष पर किया ‘प्रहार’
पार्षद द्वारा थप्पड़ मारने के बाद मामला थाने तक पहुंच गया। निगम अधिकारी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थाने तक पहुंच गए, काफी देर तक चंदननगर थाने पर वाद-विवाद चलता रहा। इस दौरान कांग्रेस के बड़े नेता कार्रवाई के खिलाफ दबाव बनाते रहे औऱ घटना से इंकार करते रहे। हालांकि पार्षद द्वारा दरोगा को थप्पड़ मारने का वीडियो किसी ने बना लिया था। जिसमें साफ नजर आया कि किस तरह कांग्रेस पार्षद दरोगा को थप्पड़ जड़ रहे है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद पुलिस ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।
ये भी पढ़ें- मध्यान्ह भोजन के नाम पर बच्चों से खिलवाड़, ‘थाली से गायब है दाल’
थप्पड़ मामले में निगम कमिश्नर आशीष सिंह अपने कर्मचारियों पर हुए अभद्र व्यवहार और मारपीट को लेकर वैधानिक कार्रवाई की बात कर रहे हैं। लेकिन फिलहाल पुलिस ने आवेदन लेकर मामले को रफा-दफा करने की तैयारी कर ली है।

Facebook


