रामविचार नेताम पर कांग्रेस का पलटवार, जारी किया इंदिरा प्रियदर्शिनी बैंक के मैनेजर के नार्को टेस्ट का वीडियो, देखिए
रामविचार नेताम पर कांग्रेस का पलटवार, जारी किया इंदिरा प्रियदर्शिनी बैंक के मैनेजर के नार्को टेस्ट का वीडियो, देखिए
रायपुर। भाजपा नेता रामविचार नेताम के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए एक वीडियो जारी किया है। पीसीसी संचार प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने यह विडियो जारी करते हुए कहा है कि हमको 1 करोड़ नहीं चाहिए, क्यूंकि इंदिरा प्रियदर्शिनी बैंक के मैनेजर उमेश सिन्हा ने नार्को टेस्ट में एक करोड़ रु रामविचार नेताम को देने की बात कही थी।
कांग्रेस नेता ने कहा कि हो सकता है रामविचार ने जो एक करोड़ रुपए देने की बात कही है, वह इंदिरा प्रियदर्शनी बैंक घोटाले का ही हो। बता दें कि शुक्रवार को रामविचार नेताम ने 15 लाख रुपए देने वाले मोदी की घोषणा को प्रूफ करने पर एक करोड़ रुपए देने की बात कही थी।
यह भी पढ़ें : भाजपा के बागी नेता शत्रुघ्न सिन्हा हुए कांग्रेस में शामिल, पत्नी के चुनाव लड़ने पर जताई संभावना
नेताम ने यह बात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पीएम नरेंद्र मोदी से पूछे गए 20 सवालों, जिनमें 15 लाख रुपए हर भारतीय के खाने में आने वाली बात भी शामिल थी, के जवाब में कही थी। नेताम ने कहा था कि मोदी के ऐसे ऐलान का सबूत पेश करने वाले को एक करोड़ रुपए इनाम में दिया जाएगा। इसके जवाब में अब कांग्रेस ने इंदिरा प्रियदर्शिनी बैंक घोटाले के दौरान मैनेजर उमेश सिन्हा के नार्को टेस्ट का वीडियो जारी किया है।
देखिए वीडियो
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/SijFTd6y_sY” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

Facebook


