कांग्रेस नेताओं की धुनाई भी होगी और सुताई भी होगी, अहसास कराएंगे डर और भय का: भाजयुमो जिला अध्यक्ष के बिगड़े बोल

कांग्रेस नेताओं की धुनाई भी होगी और सुताई भी होगी, अहसास कराएंगे डर और भय का: भाजयुमो जिला अध्यक्ष के बिगड़े बोल

कांग्रेस नेताओं की धुनाई भी होगी और सुताई भी होगी, अहसास कराएंगे डर और भय का: भाजयुमो जिला अध्यक्ष के बिगड़े बोल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: March 13, 2021 11:56 am IST

बलरामपुर: भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विकेश साहू ने विवादित बयान दिया है। दरअसल शुक्रवार को राजपुर के सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में उनका स्वागत कार्यक्रम था। इस दौरान उन्होंने अपने भाषण में रामानुजगंज के कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया।

Read More: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सरकारी कर्मचारियों का हल्लाबोल, धरने के बाद निकाली रैली, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका

इतना ही नहीं उन्होंने कांग्रेस नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि अगर वो नहीं सुधरे तो उनकी धुनाई भी होगी और सोटाई भी होगी। उन्होंने ये भी चेतावनी दी है कि अगले 6 महीने में वो कांग्रेस को डर और भय का अहसास कराएंगे। बता दें कि विकेश साहू के बयान का ये वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

Read More: सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड ने खोला राज, बोलीं- 5 साल की उम्र में हुआ था यौन उत्पीड़न, पाकिस्तान को लेकर कही ये बात

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"