पिंक सिटी में सुरक्षित रहेंगे कांग्रेस विधायक, आनन-फानन में सीएम हाउस से पहुंचा बुलावा

पिंक सिटी में सुरक्षित रहेंगे कांग्रेस विधायक, आनन-फानन में सीएम हाउस से पहुंचा बुलावा

पिंक सिटी में सुरक्षित रहेंगे कांग्रेस विधायक, आनन-फानन में सीएम हाउस से पहुंचा बुलावा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: March 11, 2020 2:53 am IST

भोपाल। सिंधिया और समर्थक विधायकों के इस्तीफे के बाद एमपी कांग्रेस में जो सियासी भूचाल आया है। उस पर कांग्रेस की पुरजोर कोशिश है कि किसी तरह समय रहते वो डैमेज कंट्रोल कर लें। कांग्रेस विधायकों को सीएम हाउस बुलाया गया है। बुधवार सुबह 9 बजे सीएम हाउस बुलाया गया है। राजधानी भोपाल में सीएम हाउस एक ओर जानकारी मिल रही है कि एमपी के कांग्रेस विधायकों को जयपुर ले जाया जाएगा।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस विधायक दल की बैठक खत्म, प्रवक्ता शोभा ओझा ने कहा- पूरे 5 स…

वहीं खबर है कि बेंगलुरू में मौजूद इस्तीफा देने वाले कांग्रेस विधायकों को मनाने के लिए कोशिशें जारी हैं। सूत्र बता रहे हैं कि एमपी के 2 मंत्री उन्हें मनाने रवाना हो गए हैं।

ये भी पढ़ें- सिंधिया के भाजपा प्रवेश पर गोपाल भार्गव का बड़ा बयान, कहा- अब कहने …

इसी बीच सूत्रों से ये भी खबर है कि कर्नाटक कांग्रेस के नेता डीके शिवकुमार ने बेंगलुरू में मौजूद विधायकों से संपर्क साधा है। उन्होंने कहा है कि कमलनाथ सरकार सुरक्षित हैं। मंगलवार रात कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सरकार के बहुमत में होने का दावा किया है।


लेखक के बारे में