कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत आज दाखिल करेंगी नामांकन, कई बड़े नेता होंगे शामिल
कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत आज दाखिल करेंगी नामांकन, कई बड़े नेता होंगे शामिल
कोरबा। कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत आज अपना पहला नामांकन पत्र दाखिल करेगी। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल सहित कई विधायक शामिल होंगे। ज्योत्सना महंत आज शुभ मुहूर्त में नामांकन दाखिल करेंगी।
ये भी पढ़ें:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने कहा- ‘स्वतंत्र और निष्पक्ष निर्वाचन कराना चुनौतीपूर्ण कार्य’
इससे पहले घंटाघर में आमसभा का आयोजन किया जाएगा जहां शक्ति प्रदर्शन में साथ मतदाताओं को रिझाने का काम करेंगे। राहु काल को देखते ज्योत्सना महंत ने अभी सार्वजनिक बयानबाजी से दूरी बना ली है। ज्योत्सना नामांकन दाखिल करने के बाद शनिवार को मीडिया से बात करेगी।
ये भी पढ़ें:लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने जारी की 13वीं सूची, 31 प्रत्याशियों के नाम शामिल
बता दें कि ज्योत्सना महंत का मायका और ससुराल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार है। पूर्व विधायक बिसाहू दास महंत की बहू हैं। समाज सेवा के क्षेत्र में काम करती रही हैं। कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत शक्ति प्रदर्शन करते हुए नामांकन दाखिल करेंगी। इस दौरान कोरबा एवं कोरिया जिले के कांग्रेसी शिरकत करेंगे।

Facebook


