Wife Inject Toilet Cleaner to Husband: छत से धकेलने के बाद भी नहीं मरा पति तो पत्नी ने टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन लगाकर उतारा मौत के घाट, पीछे से बॉयफ्रेंड दे रहा था मारने के टिप्स

Wife Inject Toilet Cleaner to Husband: छत से धकेलने के बाद भी नहीं मरा पति तो पत्नी ने टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन लगाकर उतारा मौत के घाट, पीछे से बॉयफ्रेंड दे रहा था मारने के टिप्स

Wife Inject Toilet Cleaner to Husband: छत से धकेलने के बाद भी नहीं मरा पति तो पत्नी ने टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन लगाकर उतारा मौत के घाट, पीछे से बॉयफ्रेंड दे रहा था मारने के टिप्स

Wife Inject Toilet Cleaner to Husband: छत से धकेलने के बाद भी नहीं मरा पति तो पत्नी ने टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन लगाकर उतारा मौत के घाट, पीछे से बॉयफ्रेंड दे रहा था मारने के टिप्स / Image : AI Generated

Modified Date: July 7, 2026 / 10:26 am IST
Published Date: July 7, 2026 10:26 am IST
HIGHLIGHTS
  • पत्नी पर प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने का आरोप
  • कैनुला के जरिए टॉयलेट क्लीनर और बेहोशी की दवा दी गई
  • आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई

निजामाबाद: Wife Inject Toilet Cleaner to Husband शादी के बाद रिश्ते टूटने की खबरें आज के समय में आम बात हो गई है। रोजाना ऐसे हजारों मामले सामने आ रहे हैं, जब पति-पत्नी शादी के कुछ ही दिन बाद अलग रहने का फैसला कर लेते हैं। वहीं, दूसरी ओर पति की हत्या के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है। हाल ही में पुणे की सिया गोयल के मामले ने जमकर सुर्खियां बटोरी है। इस बीच अब तेलंगाना के निजामाबाद से ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने अपने पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन लगाकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी पत्नी ने इस वारदात को अपने प्रेमी के साथ मिलकर अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने पत्नी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पत्नी ने अवैध संबंध के चलते पति की कर दी हत्या

Wife Inject Toilet Cleaner to Husband मिली जानकारी के अनुसार मृतक प्रशांत गल्फ में काम करता था और साल में कुछ ही महीने के लिए घर आता था। पति की गैरमौजूदगी में पत्नी संध्या की अनील नाम के शख्स के साथ अवैध संबंध स्थापित हो गया। दोनों के बीच सब कुछ अच्छा चल रहा था। इसी बीच प्रशांत गल्फ से अपने घर आया, जिसके बाद अनील और संध्या एक दूसरे से मिल नहीं पा रहे थे। संध्या और अनील को दूरी बर्दाश्त नहीं हुई और दोनों ने प्रशांत को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया।

 

टॉयलेट क्लीनर लगाकर कर दी हत्या

पुलिस की मानें तो योजना के तहत अनील और संध्या का करीबी शख्स साई 29 जून को प्रशांत के घर आया। यहां साई ने प्रशांत को जमकर शराब पिलाई। नशे में धुत प्रशांत को इमारत की छत पर ले गया और योजना के अनुसार, उसे छत से नीचे धक्का दे दिया। हालांकि इस घटना में प्रशांत की जान बच गई, लेकिन उसे गंभीर चोटें आईं। इसके बाद संध्या और साई घायल प्रशांत को इलाज के लिए पहले एक सरकारी अस्पताल ले गए। बाद में उसे एक निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया, लेकिन फिर वे उसे वापस घर ले आए।

बॉयफ्रेंड दे रहा था नसीहत

प्रशांत के बच जाने से अनील और भी बौखला गया और उसने संध्या को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन लगाने की नसीहत दी। बॉयफ्रेंड के इशारे पर संध्या ने इलाज के लिए प्रशांत के हाथ में लगे कैनुला के जरिए उसे टॉयलेट क्लीनर और बेहोशी की दवा का इंजेक्शन लगा दिया। इतना ही नहीं इसके बाद संध्या ने प्रशांत को खाट से नीचे धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"