Microsoft Layoffs: 4800 कर्मचारियों की होगी छटनी, इस कंपनी ने उठाया बड़ा कदम, जानिए क्या है कारण

Microsoft Layoffs: 4800 कर्मचारियों की होगी छटनी, इस कंपनी ने उठाया बड़ा कदम, जानिए क्या है कारण

Microsoft Layoffs: 4800 कर्मचारियों की होगी छटनी, इस कंपनी ने उठाया बड़ा कदम, जानिए क्या है कारण

Microsoft Layoffs | Photo Credit: AI

Modified Date: July 7, 2026 / 10:55 am IST
Published Date: July 7, 2026 10:55 am IST
HIGHLIGHTS
  • माइक्रोसॉफ्ट में कुल 4,800 कर्मचारियों की छंटनी
  • Microsoft ने शुरू की हजारों पदों की कटौती
  • Xbox यूनिट में सबसे ज्यादा छंटनी

रेडमंड: Microsoft Layoffs दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट वैश्विक स्तर पर करीब 4,800 कर्मचारियों की छंटनी करेगी, जो उसके कुल कार्यबल का लगभग 2.1 प्रतिशत है। इस कटौती के दौरान कंपनी के वीडियो गेम कारोबार एक्सबॉक्स से बड़ी संख्या में कर्मचारी प्रभावित होंगे। माइक्रोसॉफ्ट ने सोमवार को कहा कि एक्सबॉक्स इकाई में लगभग 1,600 कर्मचारियों की छंटनी की गई है और चालू वित्त वर्ष में अन्य 1,600 पद भी समाप्त किए जाएंगे। कारोबार पुनर्गठन के तहत कुल 4,800 कर्मचारियों को हटाया जा रहा है।

Microsoft Layoffs 2026 एक्सबॉक्स की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) आशा शर्मा ने एक आंतरिक संदेश में कहा कि मौजूदा समय में कारोबार की स्थिति संतोषजनक नहीं है और इसके लाभ मार्जिन समान उद्योग की कंपनियों के मुकाबले काफी कम हैं। उन्होंने कहा कि गेमिंग कंसोल के पुर्जों की लागत बढ़ने से गेमिंग उद्योग दबाव में है।

एक्सबॉक्स का मुकाबला सोनी के ‘प्लेस्टेशन’ और निनटेंडो के ‘स्विच’ से है। शर्मा ने कहा कि कंपनी पहले अधिग्रहीत चार वीडियो गेम डेवलपमेंट स्टूडियो को अलग कर रही है।माइक्रोसॉफ्ट की मुख्य मानव संसाधन अधिकारी एमी कोलमैन ने कहा कि यह छंटनी ग्राहकों की जरूरतों में बदलाव के कारण की जा रही है और हटाए गए पदों की जगह कृत्रिम मेधा (एआई) नहीं ले रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।