मोदी सरकार के खिलाफ 20 जुलाई को कांग्रेस का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन

मोदी सरकार के खिलाफ 20 जुलाई को कांग्रेस का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन

मोदी सरकार के खिलाफ 20 जुलाई को कांग्रेस का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: July 10, 2019 11:24 am IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। प्रदेश को मिलने वाले ​केरोसिन के कोटे के फैसले को लेकर कांग्रेस ने प्रदेशव्यापी प्रदर्शन का फैसला लिया है। बता दें पहले कांग्रेस ने 8 जुलाई को हड़ताल का ऐलान किया था, लेकिन इसी बीच 7 जुलाई रविवार को सीएम भूपेश बघेल की माता बिंदेश्वरी देवी का निधन हो गया। इसके बचते प्रदर्शन स्ािगित कर दिया गया था।

Read More: इतने ओवर से पहले हुई बारिश तो टीम इंडिया को मिल सकती है फाइनल में एंट्री

कांग्रेस का कहना है कि मोदी सरकार लगातार छत्तीसगढ के परिपेक्ष्य में गरीब विरोधी फैसले ले रही है। पहले दाल भात केंद्रों छात्रावासों के चावल के कोटे में कटौती, फिर केरोसिन के कोटे में कटौत। इसके बाद बजट में पेट्रोल-डीजल के दमों में वृद्धि और बढ़ती महंगाई धान के समर्थन मूल्य में मात्र 3.7% की वृद्धि। सरकार के ये फैसले गरीब विरोधी दिखाई पड़ते हैं। इसी के चलते प्रदेश कांग्रेस ने 20 जुलाई को सभी जिला मुख्यालयों प्रदर्शन करने का फैसला लिया है।

Read More: निजीकरण के खिलाफ रेल कर्मचारियों की स्ट्राइक, 12 जुलाई तक जारी रहेगी हड़ताल- विरोध प्रदर्शन

कांग्रेस प्रवक्ता शैलेष नितिन त्रिवेदी ने बताया कि कांग्रेस के सभी जनप्रतिनिधि प्रदेश पदाधिकारी, विधायक, जिला संगठनों के पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, सभी मोर्चा संगठनों, युवा कांग्रेस एनएसयूआई, महिला कांग्रेस और सेवा दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सभी प्रकोष्ठ को और विभागों के पदाधिकारी कार्यकर्ता मोदी सरकार के खिलाफ इस प्रदर्शन में शामिल होंगे।

Read More: नगर-निगम बनाएगा शहर में 100 लू कैफे, खानपान के साथ लग्जरी टॉयलेट का होगा इंतजाम

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/hhrIAFyZCV4″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"