कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छोड़ा तो बेहोश महिला को लेकर दौड़ पड़ी लेडी पुलिस, राहुल गांधी की सभा में हो गई थी बेसुध

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छोड़ा तो बेहोश महिला को लेकर दौड़ पड़ी लेडी पुलिस, राहुल गांधी की सभा में हो गई थी बेसुध

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छोड़ा तो बेहोश महिला को लेकर दौड़ पड़ी लेडी पुलिस, राहुल गांधी की सभा में हो गई थी बेसुध
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: April 23, 2019 4:54 pm IST

जबलपुर । कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सभा में एक महिला बेहोश हो गई। दरअसल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिहोरा में आयोजित राहुल की सभा के लिए लोगों को दोपहर 2 बजे से एकजुट कर लिया था लेकिन राहुल यहां आमसभा को सबोधित करने शाम करीब 5 बजे सिहोरा पहुंचे। इस दौरान खुले आसमान के नीचे कड़ी धूप और गर्मी से लोग खासे परेशान हुए। इन्हीं हालात में राहुल की सभा मे मौजूद एक महिला गश खाकर गिर पड़ी। आरोपों के मुताबिक कांग्रेस के कार्यकर्ता उसे साथ लेकर आये थे लेकिन राहुल को सभा खत्म होते ही वो उसे सभा स्थल पर ही छोड़ कर चले गए।

ये भी पढ़ें- बीजेपी ने जारी की 26 वीं लिस्ट, पंजाब- चंडीगढ़ में 3 उम्मीदवारों का ऐलान, पार्टी ज्वाइन करते ही सनी

सभास्थल से 40 किलोमीटर दूर जबलपुर की रहने वाली ये महिला यहां बेहोश हो गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता भी यहां से चलते बने। इस मौके पर पुलिस ने इंसानियत दिखाई और बेहोश हुई महिला को पानी पिलाकर और दूसरे तरीकों से उसे होश में लाने की कोशिश की। इस दौरान महिला पुलिस आरक्षक वर्षा ने साहस दिखाया और बेहोश महिला को अपनी गोद में लेकर दौड़ पड़ी । वर्षा को देखकर उनके साथी पुलिसकर्मियों ने मदद कर महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज जारी है।


लेखक के बारे में