सुबह 8 से शाम 8 बजे तक संचालित होगा खाद्य विभाग का कंट्रोल रूम, प्रवासी श्रमिकों को मिलेगी पंजीयन करने की जानकारी

सुबह 8 से शाम 8 बजे तक संचालित होगा खाद्य विभाग का कंट्रोल रूम, प्रवासी श्रमिकों को मिलेगी पंजीयन करने की जानकारी

सुबह 8 से शाम 8 बजे तक संचालित होगा खाद्य विभाग का कंट्रोल रूम, प्रवासी श्रमिकों को मिलेगी पंजीयन करने की जानकारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: June 11, 2020 2:00 pm IST

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में लॉकडाउन अवधि में खाद्यान्न भण्डारण आपूर्ति एवं वितरण के समुचित इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। खाद्य विभाग द्वारा आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता, भण्डारण, वितरण की मॉनिटरिंग के साथ ही राज्य के प्रवासी श्रमिकों और व्यक्तियों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यह कंट्रोल रूम जिला पंचायत रायपुर में 25 मार्च 2020 से संचालित किया जा रहा है। इस राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 0771-2882113 है। यह कंट्रोल रूम अब सवेरे 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक संचालित किया जाएगा।

Read More: उपचुनाव से पहले वायरल हुआ ज्योतिरादित्य सिंधिया का ऑडियो, महिला ने दिया टिकट के लिए 50 लाख रुपए का ऑफर…

राशनकार्डविहीन व्यक्तियों एवं प्रवासी श्रमिकों को निःशुल्क खाद्यान्न देने के लिए एंड्रायड मोबाइल एप पर पंजीयन की सुविधा दी गई है। कोई भी व्यक्ति गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से मोबाइल पर प्रवासी खाद्य मित्र एप डाउनलोड कर आसानी से अपने एवं परिवार के सदस्यों का पंजीयन कर सकते हैं। इसके अलावा खाद्य विभाग की जनभागीदारी वेबसाइट https://khadya.cg.nic.in/citizen/citizenhome.aspx में भी ऑनलाईन पंजीयन किया जा सकता है। कंट्रोल रूम में प्रवासी श्रमिकों को पंजीयन के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। कोई भी व्यक्ति कंट्रोल रूम के दूरभाष पर फोन करके वांछित जानकारी प्राप्त कर सकता है।

Read More: सौतेली मां की सामने आई करतूत, 7 साल की बच्ची को चिमटे से दागा, हर दिन करती थी मारपीट


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"