प्रदेश के इन जिलों में आज से ‘कोरोना कर्फ्यू’ की शुरूआत, सुबह 6 से 10 तक दूध, फल, सब्जी, किराना दुकानों को छूट

प्रदेश के इन जिलों में आज से 'कोरोना कर्फ्यू' की शुरूआत, सुबह 6 से 10 तक दूध, फल, सब्जी, किराना दुकानों को छूट

प्रदेश के इन जिलों में आज से ‘कोरोना कर्फ्यू’ की शुरूआत, सुबह 6 से 10 तक दूध, फल, सब्जी, किराना दुकानों को छूट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: April 12, 2021 3:06 am IST

भोपाल/इंदौर। मध्यप्रदेश में बेकाबू होते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार लॉकडाउन की तरफ बढ़ती दिखाई दे रही है…. हालांकि सरकार ने इसे लॉकडाउन की बजाय कोरोना कर्फ्यू नाम दिया है…इंदौर में आज से कोरोना कर्फ्यू की शुरूआत हो रही है, यहां 4 घंटे दूध, फल, सब्जी, किराना दुकानें खुलेंगी। रेस्टोरेंट्स से केवल होम डिलीवरी होगी, सुबह 6 से 10 तक इसके लिए अनुमति दी गई है।

ये भी पढ़ें: ‘टीका उत्सव’ के पहले दिन प्रदेश में बना नया रिकार्ड, एक दिन में 3 लाख 80 हजार टीके लगे, देश में द…

जहां लॉकडाउन लगाया गया है, उनमें पन्ना में 15 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक… जबकि मंडला और देवास जिलों में 19 अप्रैल को सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। सरकार ने 1 दिन पहले ही 11 शहरों में 9 दिनों का लॉकडाउन लगा दिया था.. यह लॉकडाउन शाजापुर, छिंदवाड़ा, कटनी, रतलाम, बैतूल, खरगोन, सिवनी, बड़वानी, राजगढ़, बालाघाट, विदिशा और नरसिंहपुर में लगाया गया… इन जिलों को पूरी तरह से बंद करने का फैसला आपदा प्रबंध समिति और मंत्रिमंडल के सदस्यों की हुई बैठक के बाद लिया गया।

ये भी पढ़ें: आज से छत्तीसगढ़ के चार जिलों में लॉकडाउन की शुरूआत,…

सरकार इंदौर के साथ राऊ, महू, शाहजहांपुर और उज्जैन के शहरी क्षेत्रों में 19 अप्रैल की सुबह तक लॉकडाउन का फैसला ले चुकी है… यह सभी पहले 12 अप्रैल की सुबह 6 बजे खुलने वाले थे… बड़वानी, राजगढ़, विदिशा जिले में भी 19 अप्रैल की सुबह तक लॉकडाउन को बढ़ाया गया है।

ये भी पढ़ें: इंदौर पहुंचा रेमडेसिविर का स्टॉक, कोरोना मरीजों के परिजनों को मिलेग…

इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पूरे प्रदेश में लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा… लॉकडाउन लगाना ही समाधान नहीं है… शहरों में लॉकडाउन नहीं, बल्कि कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है.. इसमें कई तरह की छूट दी गई है.. मुख्यमंत्री यह बात स्मार्ट सिटी में पौधरोपण के बाद कही… मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि उद्योग चलते रहेंगे… टीकाकरण पूरी ताकत से चलेगा… आईटी, बीपीओ अपना-अपना काम करते रहेंगे.. आर्थिक गतिविधि चालू रहना चाहिए… लेकिन, जनता को खुद फैसला करना होगा कि वह घर से बाहर न निकले… मुख्यमंत्री ने कहा कि संक्रमण से लड़ाई जनता की मदद के बिना नहीं जीती जा सकती।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/MYCY0n6ASXo” title=”YouTube video player” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com