प्रदेश की राजधानी में कोरोना विस्फोट, पॉश कॉलोनी सहित इन इलाकों में मिले कुल 246 नए कोरोना संक्रमित मरीज

प्रदेश की राजधानी में कोरोना विस्फोट, पॉश कॉलोनी सहित इन इलाकों में मिले कुल 246 नए कोरोना संक्रमित मरीज

प्रदेश की राजधानी में कोरोना विस्फोट, पॉश कॉलोनी सहित इन इलाकों में मिले कुल 246 नए कोरोना संक्रमित मरीज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: July 29, 2020 6:21 am IST

भोपाल । राजधानी में कोरोना संक्रमण का विस्फोट हुआ है। भोपाल में बुधवार सुबह 246 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। राजधानी में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 6108 हो गई है। अब तक 3747 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। वहीं 164 लोगों की कोरोना से चुकी मौत हो चुकी है।

ये भी पढ़ें- रूह कांप गई लोगों की जब पुलिसकर्मी ने युवक के माथे में घोंप दी चाबी…

इस समय राजधानी भोपाल में एक्टिव मरीजों की संख्या 2197 है। भोपाल में सबसे अच्छी खबर ये है कि एक 92 वर्षीय वृद्ध, कोरोना के खिलाफ जंग जीतकर घर वापस लौटे हैं।

ये भी पढ़ें- राफेल को भारत लाने में वायुसेना के इस अफसर ने निभाई अहम भूमिका, कश्…

ताजा जानकारी के मुताबिक भोपाल के शहीद नगर कॉलोनी से 7 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। ऋषि नगर, चार इमली से 6 लोगों में कोरोना का संक्रमण मिला है।

ये भी पढ़ें- बकरीद से पहले ‘गिरफ्तार’ हुई बकरी! बिना मास्क घूम रही थी बाजार में,…

एकता पार्क के निकट स्थित राजदेव कॉलोनी में एक ही परिवार से 3 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। EME सेंटर से 2 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं MLA रेस्ट हाउस से 3 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कृष्णा नगर कॉलोनी करोंद से 4 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।


लेखक के बारे में