त्योहार में मिली छूट का फायदा उठाने कोरोना संक्रमित युवक ने कर्मचारी से खुलवाया मिठाई की दुकान, मचा हड़कंप

त्योहार में मिली छूट का फायदा उठाने कोरोना संक्रमित युवक ने कर्मचारी से खुलवाया मिठाई की दुकान, मचा हड़कंप

त्योहार में मिली छूट का फायदा उठाने कोरोना संक्रमित युवक ने कर्मचारी से खुलवाया मिठाई की दुकान, मचा हड़कंप
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: July 31, 2020 6:14 pm IST

जबलपुर: कोरोना संक्रमण के बीच एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। खबर है कि कोरोना संक्रमित युवक ने त्योहार के समय में मिली छूट का फायदा उठाने के लिए अपनी दुकान खुलवा दी। हैरान करने वाली बात ये है कि उसने इस काम के लिए अपने अधिनस्त एक कर्मचारी की जान जोखिम में डाल दी। दुकानदार ने कर्मचारी से दुकान खुलवाया था। मामले की जानकारी होने पर जिला प्रशासन के निर्देश पर मिठाई दुकान संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Read More: कांग्रेस विधायक को ‘सैलजा भाई’ ने दी धमकी, कहा- दो लाख रुपए भिजवा दो, वरना गोली मारकर उतार दूंगा मौत के घाट

मिली जानकारी के अनुसार हीरा स्वीट्स के मालिक भीष्म डुडेजा बीते दिनों कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद भीष्म डुडेजा को आइसोलेट किया गया था। लेकिन त्योहारी सीजन में मिली छूट का फायदा उठाने के लिए संक्रमित युवक ने अपने कर्मचारी से बोलकर मिठाई की दुकान खुलवा दी। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि दुकान से कितने लोगों को मिठाई बेची है।

Read More: शहर में शनिवार से सोमवार तक खुली रहेंगी मिठाई की दुकानें, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

बता दें कि बकरीद और रक्षा बंधन को देखते हुए प्रदेश के कई जिलों में लॉकडाउन में छूट दी गई है, लेकिन जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए। नियमों का उल्लंघन किए जाने पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

Read More: फायर बिग्रेड और एंबुलेंस को रास्ता नहीं देने पर देना होगा 10 हजार रुपए का जुर्माना, इस राज्य की सरकार ने जारी किया आदेश


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"