Raja Raghuvanshi Murder Case: सुप्रीम कोर्ट में सोनम ने खुद को बताया बेगुनाह, कहा- मुझे झूठा फंसाया गया, इधर राजा की मां ने कर दिया बड़ा दावा
सुप्रीम कोर्ट में सोनम ने खुद को बताया बेगुनाह, कहा- मुझे झूठा फंसाया गया, Raja Raghuvanshi Murder Case Hearing in Supreme Court
इंदौर। Raja Raghuvanshi Murder Case चर्चित हनीमून मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान आरोपी सोनम रघुवंशी ने खुद को निर्दोष बताते हुए दावा किया है कि उसे झूठा फंसाया गया है। सोनम ने अदालत में दाखिल अपने जवाबी हलफनामे में कहा कि मामले में उसे गलत तरीके से आरोपी बनाया गया है। वहीं दूसरी ओर मृतक राजा रघुवंशी के परिवार ने सोनम पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसे पूरी साजिश की मास्टरमाइंड बताया है।
Raja Raghuvanshi Murder Case राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि यदि सोनम निर्दोष होती तो वह राजा को संभावित खतरे से आगाह करती। उन्होंने दावा किया कि राजा किसी भी आरोपी को पहचानता तक नहीं था, ऐसे में पूरे घटनाक्रम के पीछे सुनियोजित साजिश थी। परिवार ने मामले की सुनवाई में हो रही देरी पर भी नाराजगी जताते हुए अदालत से शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की है। सुनवाई के दौरान गिरफ्तारी मेमो में हुई कथित टाइपिंग गलती भी अहम कानूनी मुद्दा बनकर उभरी। सुप्रीम कोर्ट इस बात पर विचार करेगा कि क्या केवल टाइपिंग त्रुटि के आधार पर किसी गिरफ्तारी को अवैध माना जा सकता है। साथ ही अदालत यह भी परीक्षण करेगी कि क्या सिर्फ ऐसी तकनीकी गलती के आधार पर जमानत देना न्यायसंगत होगा।
मामले की पिछली सुनवाई में अदालत को बताया गया था कि अभी 94 गवाहों के बयान दर्ज होना बाकी हैं। ऐसे में जांच और ट्रायल की प्रक्रिया अभी जारी है। अब इस बहुचर्चित हनीमून मर्डर केस में 14 जुलाई को होने वाली अगली सुनवाई पर पीड़ित परिवार, पक्षकारों और देशभर की नजरें टिकी हैं, जहां सुप्रीम कोर्ट कई महत्वपूर्ण कानूनी पहलुओं पर विचार कर सकता है।
इन्हें भी पढ़ें
- Teejan Bai Tribute Program Raipur 2026 : पद्म विभूषण तीजन बाई की याद में सरकार का बड़ा फैसला! अब हर साल मिलेगा उनके नाम का सम्मान, गांव को भी मिलेगी ये नई पहचान
- CM Cashless Medical Scheme for Teachers: शिक्षकों को सरकार का बड़ा तोहफा, अब मिलेगा इतने लाख का मुफ्त इलाज, सीएम ने की घोषणा
- PF Account Transfer: अब नहीं फंसेगा आपका PF! नौकरी बदलते ही बिना आवेदन अपने-आप नए खाते में ऐसे पहुंचेगा पैसा, जानिए क्या है ये नया सिस्टम?
- Sourav Ganguly Biopic First Poster Released : ‘दादा’ की बायोपिक से उठा पर्दा! फर्स्ट लुक ने मचाया तहलका, इस अभिनेता ने निभाया सौरव गांगुली का किरदार
- Sex Trafficking Racket Busted: सेक्स रैकेट या ह्यूमन ट्रैफिकिंग?.. एक-दो नहीं बल्कि 18 गिरफ्त में, इनमें कई नाबालिग भी, जानें कैसे की गई पूरी छापेमारी

Facebook


