Moto G77 Power Launched: 7000mAh की बड़ी बैटरी, 50MP Sony कैमरा… लॉन्च होते ही मचा दिया तहलका, जानिए कौन-सा है ये फोन!
Moto G77 Power Launched: मोटोरोला ने मिड-रेंज सेगमेंट में नया Moto G77 Power स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह फोन दमदार मीडियाटेक डाइमेंसिटी प्रोसेसर, 50MP डुअल रियर कैमरा और 7000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है। लंबी बैटरी लाइफ और बेहतरीन प्रदर्शन चाहने वाले यूजर्स के लिए यह एक बेहतर विकल्प है।
(Moto G77 Power Launched/ Image Credit: Flipkart)
- Motorola ने मिड-रेंज में Moto G77 Power स्मार्टफोन लॉन्च किया है।
- फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबा बैकअप देती है।
- इसमें MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर और 8GB तक रैम मिलती है।
नई दिल्ली: Moto G77 Power Launched: Motorola ने मिड-रेंज स्मार्टफोन बाजार में अपना नया Moto G77 Power लॉन्च कर दिया है। यह फोन कंपनी की G सीरीज का नया मॉडल है। जिसकी बिक्री 13 जुलाई से शुरू होगी। फोन को 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। जिसकी कीमत 25,999 रुपये रखी गई है। कंपनी की ओर से फोन पर 2,000 रुपये तक का बैंक कार्ड डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह स्मार्टफोन पैनटोन इम्पेनेट्रेबल, फूशिया रेड, नॉटिकल ब्लू और लॉरेल ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
दमदार बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर
Moto G77 Power की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज करने पर यह फोन करीब 59 घंटे तक बैटरी बैकअप दे सकता है। इसमें 30W वायर्ड चार्जिंग और 6W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में 6nm तकनीक पर बना MediaTek Dimensity 6400 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ARM Mali G57 MP2 GPU और 8GB तक रैम मिलती है, जिससे गेमिंग और मल्टीटास्किंग बेहतर होती है। सिक्योरिटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर भी मौजूद है।
डिस्प्ले, कैमरा और सॉफ्टवेयर फीचर्स
Motorola के इस फोन में 6.72 इंच का फुल HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 120Hz टच सैंपलिंग रेट और 1050 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन Android 16 आधारित Hello UI पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन 2K/30fps वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है।
IP64 रेटिंग और बाजार में मुकाबला
Moto G77 Power को धूल और पानी की छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग मिली है। फोन में 128GB स्टोरेज दी गई है जिससे यूजर्स को पर्याप्त स्पेस मिलती है। इस कीमत में यह स्मार्टफोन बाजार में iQOO Z11x 5G, Samsung Galaxy A26 5G और OnePlus Nord CE6 Lite जैसे फोन्स को कड़ी टक्कर देगा।
इन्हें भी पढ़ें:
- UP Ganna Supervisor Vacancy 2026: गन्ना पर्यवेक्षक के 1182 पदों पर भर्ती शुरू, आवेदन शुल्क सिर्फ 25 रुपये लेकिन सैलरी मिलेगी 81,000, जानें कब तक और कैसे करें अप्लाई?
- Akhilesh Yadav Demands CDR in Ram Mandir Case : राम मंदिर चंदा चोरी मामले की जांच में उठी इस चीज़ की मांग! अखिलेश बोले- ‘बस कॉल डिटेल निकलवा लीजिए, फिर ..
- UCC in Maharashtra State: इस भाजपा शासित राज्य में भी लागू होने वाली है UCC.. सरकार ने बनाई 7 मेंबर वाली कमेटी, यहां डेढ़ करोड़ से ज्यादा है मुस्लिम जनसँख्या

Facebook


