18 हजार लेकर भी कोरोना मरीज को नहीं चढ़ाया प्लाज्मा, संक्रमित की मौत के बाद परिजनों ने अपोलो अस्पताल पर लगाए आरोप

18 हजार लेकर भी कोरोना मरीज को नहीं चढ़ाया प्लाज्मा, संक्रमित की मौत के बाद परिजनों ने अपोलो अस्पताल पर लगाए आरोप

18 हजार लेकर भी कोरोना मरीज को नहीं चढ़ाया प्लाज्मा, संक्रमित की मौत के बाद परिजनों ने अपोलो अस्पताल पर लगाए आरोप
Modified Date: November 29, 2022 / 09:01 pm IST
Published Date: December 10, 2020 5:53 pm IST

ग्वालियरः देश के कई राज्यों में कोरोना की दूसरी लहर शुरू हो गई है। इसके साथ ही देशभर के कई शहरों से रोजाना हजारों नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हो रही है। वहीं, संक्रमितों की मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच ग्वालियर के अपोलो हॉस्पिटल में कोरोना मरीज के मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों का आरोप है कि हॉस्पिटल प्रबंधन ने पैसे लेकर भी प्लाज्मा नहीं लगाया। फिलहाल मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर, जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया है।

Read More: भाजपा नेता ने पिता के सामने बनाया हवस का शिकार, युवती ने लगाए गंभीर आरोप

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने कोरोना मरीज को प्लाज्मा चढ़ाने के लिए 18 हजार रुपए लिए थे, लेकिन पैसे लेने के बाद भी मरीज को प्लाज्मा नहीं चढ़ाया गया। परिजनों का कहना है कि मरीज को प्लाज्मा नहीं चढ़ाए जाने के चलते उसकी मौत हो गई।

Read More: किसान आंदोलन के पीछे आखिर कौन है? केंद्रीय मंत्री तोमर और पीयूष गोयल ने कहा- मीडिया करे पड़ताल

वहीं, दूसरी ओर मामला सामने आने के बाद आशंका जताई जा रही है कि बड़े रैकेट का खुलासा हो सकता है। जो कोरोना मरीजों के इलाज के नाम पर उगाही कर रही है। फिलहाल पुलिस ने जांच के लिए पुलिस और डॉक्टरों की स्पेशल एफएसएल टीम का गठन किया है।

Read More: तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव, कई संगठनों की बैठक में होंगे शामिल


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"