खाना नहीं मिलने पर कोरोना मरीजों ने किया हंगामा, रायपुर इंडोर स्टेडियम का मामला

खाना नहीं मिलने पर कोरोना मरीजों ने किया हंगामा, रायपुर इंडोर स्टेडियम का मामला

खाना नहीं मिलने पर कोरोना मरीजों ने किया हंगामा, रायपुर इंडोर स्टेडियम का मामला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: July 28, 2020 1:16 pm IST

रायपुर: राजधानी रायपुर में तेजी से बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने इंडोर स्टेडियम को कोविड 19 अस्पताल बना दिया है। लेकिन अब यहां अव्यवस्था की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बुधवार को कोरोना मरीजों को खाना नहीं मिला, जिसके बाद मरीजों ने हंगामा कर दिया। हालांकि कुछ समय बाद वहां मौजूद अधिकारियों ने मरीजों का शांत करवाया।

Read More: राफेल को भारत लाने में वायुसेना के इस अफसर ने निभाई अहम भूमिका, कश्मीर से है नाता

बता दें कि राजधानी रायपुर में लगातार कोरोना का ग्राफ बढ़ रहा है, पिछले कई दिनों से रायपुर में सैकडों मरीजों की पुष्टि हों रही है। कल भी शहर से 179 नए मरीज सामने आए थे और आज भी 39 मामले सामने आए हैं। वहीं, बात पूरे प्रदेश की करें तो यहां अब तक 8044 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इनमें से 5172 मरीज कोरोना से ठीक होकर घर लौट चुके हैं और 2827 लोगों का उपचार जारी है। जबकि प्रदेश में अब तक कोरेाना से 45 लोगों की मौत हो चुकी है।

Read More: शहर में रक्षाबंधन और बकरीद पर नहीं खुलेंगी दुकानें! जिला प्रशासन ने जारी किया लॉकडाउन का आदेश


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"